सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

प्रदेश: घर की बगिया में गुलाब उगाने की उत्तम विधि

 


गुलाब (Rose)  सभी फूलों की तुलना में अधिक सुंदर ओर बेशकीमती होता है. इसकी खेती किसानों के लिये बहुत अधिक मुनाफेदार होती है. हम सभी अपने घरों में फूलों को लगाना बहुत पसंद करते हैं, लेकिन हमे कई बार सही विधि की जानकारी नहीं होती है, जिस कारण घर की बगिया को फूलों से सजाने का सपना अधूरा रह जाता है.

इसलिए आज इस लेख में हम आपके लिए  घर की बगिया में गुलाब के फूलों को कलम द्वारा लगाने (Grafting Roses) की उत्तम विधि लेकर आए हैं. इससे आपकी बगिया भी गुलाब के फूलों से सुशोभित होगी और सुंगंधित भी. तो चलिए कलम द्वारा गुलाब लगाने की उत्तम विधि जानते हैं.

कलम द्वारा गुलाब उगाने का तरीका 

(How To Grow A Rose With A Pen

सबसे पहले गुलाब लगाने के लिए आपको बगीचे में सही जगह का चयन करना होगा.

जगह चयन करते वक़्त इस बात का ध्यान रखें कि जगह में धूप की रोशनी अच्छी आती हो.

इसके बादसआप गुलाब का तना लें और इसे 45 डिग्री के कोण पर काट लें.

इसके बाद तना के शीर्ष पर एक पत्ता छोड़ दें, बाकी बची हुई नीचे की पत्तियों को तने से हटा दें.

अगर आप गुलाब को और अच्छे तरीके से उगाना चाहते  हैं, तो आप इसे रूटिंग हार्मोन में भिगोकर रख सकते हैं, हालांकि यह आवश्यक नहीं है. इसके बाद जड़ को कम से कम छह इंच मिट्टी में रखें. धीरे से मिट्टी को जड़ के चारों ओर रखें, ताकि वह ऊपर न गिरे. फिर मिट्टी को अच्छी तरह से पानी दें, ताकि वह नम रहे. आने वाले दिनों में रोज कटिंग पर नजर रखें, जैसे ही जड़ें बनने लगती हैं, आपका पौधा बढ़ने लगता है. इस विधि से आपकी बगिया में गुलाब की बागवानी बहुत ही सुंदर होगी}


सर्वाधिक पढ़ीं गईं