सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh:एक अप्रैल से होगी गेहूं की खरीद, क्रय केंद्र स्थापित


कृषकों की गेहूं क्रय से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया

आजमगढ़ : रबी विणन वर्ष 2022-23 की खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए गेहूं क्रय केंद्र स्थापित कर दिए गए है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि किसान सीधे गेहूं खरीद की जाएगी। इसके लिए तहसील सदर के अंदर खाद्य विभाग के चार, पीसीएफ छह, तहसील सगड़ी में खाद्य विभाग चार, पीसीएफ नौ एवं एफसीआई एक, तहसील बूढ़नपुर में खाद्य विभाग के दो, पीसीएफ पांच, तहसील निजामाबाद में खाद्य विभाग के तीन, पीसीएफ चार, तहसील फूलपुर में खाद्य विभाग के दो, पीसीएफ एक, तहसील मार्टीनगंज में खाद्य विभाग एक, तहसील लालगंज में खाद्य विभाग तीन, पीसीएफ के 11, तहसील मेंहनगर में खाद्य विभाग एक, पीसीएफ नौ एवं एफसीआई के एक केंद्र स्थापित किए गए हैं। बताया कि खाद्य विभाग के 20, पीसीएफ 45 तथा भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्र है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने एजेंसियों के जिला प्रमारियों को औपचारिकताएं पूर्ण कर क्रय केंद्रों के क्रियाशील करने का निर्देश दिया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कृषकों की गेहूं क्रय से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या- 21 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसान नंबर 05462-220220, 9454417172 पर अपनी समस्या बता सकते हैं। इसमें विपणन सहायक मुबारकपुर सुनील 9795959489 एवं राधेश्याम 9170330248 की तैनाती की गई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं