सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: 31 तक कराए फिटनेस, नहीं तो लगेगा पांच हजार का फाइन

आजमगढ़। कार्मिशयल वाहन स्वामियों ने अगर अपने वाहन की फिटनेस नहीं कराई है तो 31 मार्च तक हरहाल में करा लें। एक अप्रैल से बिना फिटनेस के संचालित हो रहे वाहनों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलेगा। वाहन पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा। शहर में एक-दो मार्ग को छोड़कर कोई भी ऐसा मार्ग नहीं है, जहां अनफिट वाहन न दौड़ लगा रहे हों। अव्यवस्थित यातायात से सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इन मार्गों पर खराब वाहन बेतरतीब दौड़ते हैं। यह वाहन हादसों का बड़ा कारण बनते हैं, लेकिन इन पर न तो रोक लग पा रही हैं और न ही ऐसे वाहन संचालित करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते सड़कों पर आएदिन हादसे हो रहे हैं। जिले में लगभग 2200 अनफिट वाहन सड़कों पर दौड़ लगा रहे हैं। विभागीय आंकड़ों की माने तो करीब 1200 ट्रकें, 50 निजी बसें, 1800 आटो व 150 टैक्सी अनफिट वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। वहीं प्रवर्तन विभाग के अधिकारी रात दिन विभिन्न मार्गों पर चेकिंग तो करते हैं, वे वाहनों के कागज तो जांचते हैं पर फिटनेस पर अधिक ध्यान नहीं देते। यही वजह है कि फिटनेस को लेकर कार्रवाई भी कम होती है। एआरटीओ प्रवर्तन संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अनफिट वाहनों को फिटनेश कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। अनफिट वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। 31 मार्च तक उन्हें समय दिया गया था। यदि फिटनेस नहीं कराया गया तो पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं