सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh:डीएम ने मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण


मास्टर ट्रेनर, पीठीसीन अधिकारियों से पूछे प्रश्न

आजमगढ़। नगर के अतलस पोखरा स्थित ज्योति‌ निकेतन विद्यालय में बुधवार को आयोजित मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिलाधिकारी अमृत ‌‌त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। डीएम ने मास्टर ट्रेनर तथा पीठासीन अधिकारियोें से मतदान प्रक्रिया, मॉक पोल, ईवीएम मशीन एवं वीवी पैट से संबंधित प्रश्न पूछे। कार्मिकों से मॉक पोल प्रक्रिया कब और कैसे की जानी चाहिए, इसकी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारी को प्रशिक्षित किए जा रहे कार्मिकों का डमी सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने डिस्पैच सेंटर, वीवी पैट मशीन, ईवीएम मशीन को कैसे लेना और ले जाना है तथा सीआरसी कब करना है एवं चुनाव के दौरान वीवी पैट, ईवीएम मशीन खराब होने पर किसे फोन कर सूचना देनी है, इसकी सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मास्टर ट्रेनर को निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि कमजोर पोलिंग पार्टी को चिन्हित कर विशेष प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होने कहा कि पोलिंग पार्टी को ईवीएम, वीवी पैट एवं सीआरसी, कन्ट्रोल रूम सेंटर का फोन नम्बर एवं संबंधित क्षेत्र के जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट का नम्बर साझा किया जाए, ताकि समस्या आने पर तत्काल सूचित कर सकें। उन्होने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्धारित चुनाव चिन्ह का बटन दबाने पर यदि वीवी पैट में दूसरे चुनाव चिन्ह की पर्ची दिखे तो तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना देंगे। कहा कि इस बार पोलिंग पार्टियों के लिए डिस्पैच सेंटर पर विशेष व्यवस्था रहेगी। सेंटर से ही परिवहन विभाग की गाड़ी ले जाएगी और वापस भी पहुंचाएगी।इसके बाद डीएम ने कर्मचारियों के मतदान के लिए फार्म 12, पोस्टल बैलट मतदान कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि वोटर लिस्ट से नाम पता करने के लिए किस से बात करना है, उसके नाम, मो0नं0 की साइजेज भी लगायी जाय। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए अतुल कुमार, उप निदेशक कृषि, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल, स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर इं. कुलभूषण सिंह सहित अन्य सभी विभागों के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं