सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

राष्ट्रीय कृमि दिवस

बच्चों को खिलाई गई अल्बेंडाजोल की खुराक, निकाली तिरंगा यात्रा 

आजमगढ़। रानी की सराय के सेठवल ग्रामसभा स्थित अंग्रेजी माध्यम पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गुरूवार को राष्ट्रीय कृमि दिवस के तहत स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों में अल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई गई। प्रधानाध्यापक अनिल पासवान ने बताया कि इस दौरान आशा रंजना गुप्ता और सरिता सोनकर की देखरेख में 95 बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई है। आशा रंजन गुप्ता ने बताया कि यह दवा सुरक्षित है। मिट्टी, पानी और वातावरण के कारण बच्चे और बड़े दोनों में कृमि हो सकता है। पेट में कृमि होने के कई तरह के समस्या हो सकती है। ऐसे लक्षण के प्रति माता-पिता को जागरूक रहना चाहिए। बच्चों को पढ़ने में मन नहीं लगेगा। खाने में रूचि घटने लगेगी या अधिक भोजन करेंगे लेकिन शरीर में नहीं लगेगा।

 अल्बेंडाजोल की गोली खिलाने से बच्चे एनीमिया के शिकार से बच सकते हैं। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है। बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। मानसिक और शारीरिक विकास के लिए एक से 19 वर्ष तक बच्चों को गोली खिलानी जरूरी है। इसके बाद विद्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो रानी पोखरा से होते हुए ग्रामसभा सेठवल में गया, इसके बाद यात्रा विद्यालय पहुंच संपन्न हुआ। इस अवसर पर सहायक अध्यापक नेहा यादव , प्रवीण बाला, अनुपम राय, आरती पांडेय, अनुदेशक रीता वर्मा, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं