सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

जी मैक्स डिजिटल एकेडमी का समाजसेवी धीरज और सौरभ सिंह ने किया उद्घाटन

लालगंज। तहसील के मुसाफिरगंज खनियरा में बृहस्पतिवार को समाजसेवी और पत्रकार धीरज सिंह और सौरभ सिंह उर्फ चंदा ने फीता काटकर किया। इस दौरान एकेडमी के लोगों ने दोनों अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।   मुसाफिरगंज खनियरा में जी मैक्स डिजिटल एकेडमी के उद्घाटन कार्यक्रम की शुरूआत समाजसेवी एवं पत्रकार धीरज सिंह एवं सौरभ सिंह उर्फ चंदा ने दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद फीता काटकर किया। इस अवसर पर समाजसेवी ने धीरज सिंह ने कहा कि डिजिटल युग में सारे काम कंप्यूटर एवं मोबाइल से किए जा रहे हैं। यहां क्षेत्र के लोग कंप्यूटर से जुड़े सभी कार्य करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूरा विश्वास है कि जी मैक्स डिजिटल एकेडमी क्षेत्र के लोगों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा। क्षेत्र के लोगों को बिजली के बिल, सहित अन्य कागजी काम के लिए दर-दर नहीं भटकना पडेगा। क्योंकि जी मैक्स डिजिटल एकेडमी में लोगों की जरूरत के सभी कार्य होंगे। मैनेजिंग डायरेक्टर पवन ने उद्घाटन समारोह में आए अतिथियों का आभार प्रकट किया। कहा कि अभी यह शुरूआत है आगे लोगों को और भी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने एकेडमी उपलब्ध सुविधाओं की सभी का जानकारी दी। इस अवसर पर सुरेश, आयुष, पंकज भास्कर, कन्हैया, अशोक, राजकुमार, गोलू, महेश, सुरेश यादव, शिवम सिंह आदि उपस्थित रहे।




सर्वाधिक पढ़ीं गईं