सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता यात्रा निकाली गई

हा​थों में तिरंगा लेकर आमजन हुए शामिल
लगाए भारत माता की जय के नारे



आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत सदर विधानसभा क्षेत्र में एकता यात्रा निकाली गई। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के नेतृत्व में यह पदयात्रा एसकेपी इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर पहाड़पुर, तकिया, चौक, अग्रसेन चौराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए अम्बेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र और आमजन हाथों में तिरंगा लिए शामिल हुए। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह तथा मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संजय राय उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि संजय राय ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती 31 अक्टूबर को पूर्ण हुई है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने कांग्रेस के सदस्य के रूप में स्वतंत्रता संग्राम में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। आजादी के बाद देश 562 रियासतों में बंटा हुआ था, जिनका एकीकरण कर भारत की एकता को मजबूत करने का कठिन कार्य सरदार पटेल ने किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल को उनका उचित सम्मान कांग्रेस ने अपने शासनकाल में नहीं दिया, जबकि अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उचित सम्मान दिलाने का कार्य किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी जयंती को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम देशभर में आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आजमगढ़ में यह एकता पदयात्रा आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। कार्यक्रम में जयनाथ सिंह, देवेंद्र सिंह, घनश्याम पटेल, आरपी राय, प्रेम प्रकाश राय, डॉ. श्याम नारायण, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, सचिदानंद सिंह, हरिवंश मिश्रा, मयंक गुप्ता, अवनीश मिश्रा, आनंद सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता, राजेश सिंह महुआरी, पूनम सिंह, विभा बर्नवाल, बबिता जसरासरिया, निखिल राय, मृगांक शेखर सिन्हा, विवेक निषाद, विनीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अवनीश चतुर्वेदी, अभिनव श्रीवास्तव, शोभित श्रीवास्तव, राजीव सिंह पप्पू, शैलेंद्र अग्रवाल, नीरज सिंह, मुंशी निषाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं