सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में जमकर खेली गई फूलों और अबीर के साथ होली

प्रबंध निदेशक शिवगोविंद ने बताई पर्व की महत्ता, दी होली की बधाई 

आजमगढ़। रंगों का त्योहार होली पर चहुंओर उल्लास का माहौल है। हर कोई होली के रंग में रंगा नजर आ रहा है। स्कूलों में बच्चों के पेपर चल रहे हैं। छोटी क्लास के जिन बच्चों के पेपर खत्म हो रहे हैं। वे जमकर एक-दूसरे को गुलाल-अबीर और रंग लगा रहे हैं। इस क्रम में सोमवार को वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों संग शिक्षकों सहित पूरे विद्यालय परिवार ने फूलों और अबीर के साथ जमकर होली खेली। इस दौरान प्रिंसिपल आरएस शर्मा ने बच्चों को पर्व की महत्ता के बारे में बताया। 

प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने बताया कि होली एक सौहार्दपूर्ण त्यौहार है, जिसमें लोग वर्षों पुरानी दुश्मनी, लड़ाई, झगड़ा भुलाकर एक दूसरे से गले मिल जाते हैं, इसीलिए इस त्यौहार को दोस्ती का भी प्रतीक कहा गया है। इस दिन समाज में कोई ऊंच-नीच नहीं देखता। सभी लोग एक दूसरे को गले लगा कर होली का त्यौहार मनाते हैं। इससे समाज में ऊंच-नीच की खाई कम होती है इसलिए यह त्यौहार सामाजिक महत्व भी रखता है। इस दिन सभी लोग आपस के गिले शिकवे मिटाकर मिलते है और सभी को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते है। होली के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी इसलिए लोगों को इस त्यौहार से शिक्षा मिलती है कि चाहे बुराई कितनी भी बड़ी क्यों ना हो, हमेशा अच्छाई की जीत होती है। भारत में होली का त्यौहार सभी के जीवन मे बहुत सारी खुशियॉ और रंग भरता है, लोगों के जीवन को रंगीन बनाने के कारण इसे आमतौर पर'रंग महोत्सव' कहा गया है। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे रंग बिरंगे मुखैटों के साथ ही रंग विरंगे टोपियों में बहुत ही अच्छे और आकर्षक लग रहे थे। बच्चे आपस में गुलाल लगाकर और फूल वर्षाकार एक दूसरे से गले लगने के साथ ही गानों पर झूमकर अपने मस्ती प्रदर्शित करने के साथ ही अपनी संस्कृति और सभ्यता का परिचय दे रहे थे। प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने सभी चालक के साथ ही सभी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को अबीर गुलाल लगाने के साथ ही गले लगाकर सबको होली की शुभकामनाये दिया। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिये आर एस शर्मा व नीलम चौहान को बधाई व धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सभी बच्चों के साथ ही सुनील त्रिपाठी सहित सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं