सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

“यातायात माह” नवंबर जागरुकता अभियान

एनसीसी कैडेट्स ने निकाली रैली, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने का आह्वान

आजमगढ़। “यातायात माह” नवंबर जागरुकता अभियान के तहत शुक्रवार को शहर में विभिन्न कालेज और स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाली। लोगों को यातायात नियमों के पालन की सलाह दी। साथ ही वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने का आह्वान किया। इस क्रम में डीएवी पीजी कालेज में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में कुलपति महाराजा सुहेलदेव विश्व विद्यालय आजमगढ प्रदीप शर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात  सुधीर जायसवाल ने छात्र-छात्राओं को यातायात माह के महत्व से अवगत कराया। साथ ही स्टाक होम घोषणा पत्र के बारे बताया गया। उसके बाद प्रदेश स्तर पर घटित सड़क दुर्घटना (वर्ष -2021 में कुल 38 हजार 783 सड़क) व जनपद आजमगढ़ में वर्ष -2022 में माह अक्टूबर तक घटित सड़क दुर्घटनाओं कुल दुर्घटना -543 मत्यु -314 व घायलो -262 के बारे में बताया गया। वहीं एनसीसी छात्रा-छात्राओं को दुर्घटना से बचने के उपायो एव सड़क पर यात्रा के दौरान सड़क-सुरक्षा उपायो के प्रयोग जैस हेलमेट, सीट बेल्ट, लेन चेन्ज, वन- वे का पालन, सड़क क्रास करने एवं अन्य सड़क सुरक्षा के नियमों एवं यातायात संकेतों की जानकारी दी गई। तत्पश्चात यातायात जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए रवाना किया गया। रैली डीएवी पीजी कालेज से होकर गाँधी तिराहा, रैदोपुर तिराहा से कलेक्ट्रेट तिराहा से वापस उसी मार्ग से डीएवी कालेज पहुंच संपन्न हुआ। इस दौरान संभागीय परिहवन अधिकारी आजमगढ़, पवन सोनकर, धनंजय शर्मा प्रभारी यातायात आजमगढ, यातायात कर्मी तथा 250 एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं