सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

बिग ब्रेकिंगः सो रहे थे लोग तभी कटा टेकनपुर का बांध, मौके पर ग्रामीण और प्रशासन बांध बांधने में जुटे

 


सहसपुरा  सहित दो गांवों के सौ घर डूबे

सगड़ी।घाघरा नदी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भोर में पौने चार बजे के करीब जब सभी सो रहे थे तभी टेकनपुर का बंधा कट गया। जिससे सहसपुरा गांव के सैकड़ों घर पानी में डूब गए। उधर बंधा कटने की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण सहित प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए। बांध को बांधने के प्रयास में जुटे रहे। लेकिन पानी का वेग इतना तेज है कि हर प्रयास विफल हो जा रहा है। प्रशासन का कहना था कि अंधेरे के चलते थोड़ी दिक्कत हो रही है। उजाला होने पर बांध को बांधने का प्रयास तेजी से किया जाएगा।

 बताते चलें कि 14 अक्तूबर को लगभग यहीं समय था जब दाम महुला कैंची का बंधा टूटा था। लोग गहरी नींद में थे। शनिवार की भोर में पौने चार बजे के करीब टेकनपुर का बंधा टूट गया। गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग गृहस्थी सहित अन्य सामान समेटकर सुरक्षित स्थान पर जुट गए थे। वहीं जिनके घरों तक पहुंच गया था उन्होंने छतों पर शरण ले रखी है। बंधा टूटने से टेकनपुर और सहसपुर गांव डूबा गया है। सूचना मिलने पर एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए थे, ग्रामीणों के सहयोग से बांध को बांधने के प्रयास में जुटे रहे। लेकिन अंधेरे के कारण थोड़ी परेशानी आ रही थी। बता दें कि घाघरा का जलस्तर घटने के बाद भी बदरहुआ नाले का पानी के दबाव में टेकनपुर बंधा गांव के सामने टूटा। महुला गढ़वल बांध पर पानी बंधे के बराबर हो गया है। रविवार की सुबह में टेकनपुर गांव के पास बना बांध पानी के दबाव में टूट गया। बांध के टूटने से दो गांवों के 100 घर पानी में डूब गए।  जगह-जगह रिसाव बाढ़ खंड की मुसीबत को बढ़ा रहा है। वर्ष 2020 में यहीं टेकनपुर बंधा टूटा था। तब प्रशासन ने इसकी मरम्मत कराई थी। लेकिन मरम्मत ठीक ढंग से न होने के कारण एक बा‌र फिर बंधा टूट गया। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं