सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बारिश बनी जानलेवा: लालगंज में दीवार ढहने से एक की मौत

अहरौला में बारजा गिरा चार घायल, पवई में कच्चे मकान की दीवार गिरी आजमगढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। बृहस्पतिवार को अहरौला, लालगंज और पवई में बारिश के कारण तीन अलग-अलग हादसे हुए। इनमें लालगंज में कच्ची दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अहरौला में मकान का बारजा गिरने से चार लोग घायल हो गए। पवई में कच्चे मकान की दीवार ढहने से बड़ा हादसा टल गया। अहरौला थाना क्षेत्र के पारा फुलवरिया बाजार में इकबाल पुत्र माजिज के दो मंजिला मकान का बारजा अचानक गिर पड़ा। नीचे संचालित जनरल स्टोर पर उस समय ग्राहक मौजूद थे। हादसे में एक ग्राहक और उसकी माता को हल्की चोटें आईं, जबकि इकबाल के साडू अकबर की पुत्रियां रेशमा समेत दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। बारजा गिरने से जनरल स्टोर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दुकानदार को लगभग 50 हजार रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। उधर, लालगंज थाना क्षेत्र के बेरवा विशंभरपुर गांव में लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई...

Phulpur: चार सौ साल पुराने शिवमंदिर के जीर्णोद्धार के लिए कमेटी गठित

महेंद्र अध्यक्ष, सुरेश बने उपाध्यक्ष, रिशु बने मंत्री

एक-एक रुपये का सहयोग लेने का निर्णय

फूलपुर। तहसील क्षेत्र के चमावां गांव स्थिति प्राचीन मंदिर परिसर में शुक्रवार को महारुद्र धर्मार्थ न्यास की बैठक पंकज चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई। इसमें 400 वर्ष पुराने मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए कमेटी का गठन किया गया। साथ ही मंदिर के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति से एक-एक रुपये सहयोग राशि के रूप में लेने का निर्णय लिया गया।

  बैठक में महेंद्र यादव को अध्यक्ष, सुरेश को उपाध्यक्ष, चंद्रेश कुमार को मीडिया प्रभारी, रिशु चतुर्वेदी को मंत्री, विक्रांत यादव को उपमंत्री, सुरेश प्रजापति को कोषाध्यक्ष, नगीना सिंह को सचिव, मुन्ना लाल मौर्य को उपसचिव, पन्नालाल गुप्ता को ऑडिटर, श्रीनिवास चतुर्वेदी को पुजारी चुना गया। जबकि अंगद विश्वकर्मा, श्री प्रकाश विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, सुनील गुप्ता तथा धीरज प्रजापति को सदस्य मनोनीत किया गया। अध्यक्षता करते हुए पंडित पंकज चतुर्वेदी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कहा कि सभी पदाधिकारी मंदिर निर्माण के लिए घर-घर जाकर दान प्राप्त करेंगे। प्राचीन मंदिर के बारे में जन-जन को बताएंगे कि इतना प्राचीन मंदिर जो लगभग 400 वर्षों पुराना मंदिर किन परिस्थितियों में जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। हमें मंदिर निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति से एक रुपये का सहयोग की आवश्यकता है। जिससे की चमावां गांव में प्राचीन मंदिर को शिव का भव्य मंदिर का रूप दिया जा सके। इस मौके पर डा. परिमल जोद्धार, सुंदरलाल रुंगटा, रविंद्र यादव प्रधान, आशीष कुमार, मंटू मोदनवाल, कृष्णा पंडित आदि उपस्थित रहे।


 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं