सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Phulpur : ग्रामीण प्रीमियम आईपीपी खाता खोने और डाक जीवन बीमा पर बल

कार्य करने वाले डाक सेवकों को प्रवर अधीक्षक ने किया सम्मानित

फूलपुर डाकघर में ग्रामीण डाकसेवकों और डाकपालों की बैठक

फूलपुर। कस्बा स्थित डाकघर के सभागार में गुरूवार को भारतीय डाक विभाग की ओर से आयोजित ग्रामीण डाकसेवकों और डाकपालों की बैठक प्रवर अधीक्षक डाकघर योगेंद्र मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण प्रीमियम आईपीपी खाता खोलने सहित डाकजीवन बीमा करने पर जोर दिया गया। बैठक में बेहतर कार्य करने वाले डाक सेवकों को प्रवर अधीक्षक ने सम्मानित किया। एक दिवसीय डाक समीक्षा के दौरान एसबी, आरडी, सुकन्या के 704 खाते खोले गए। साथ ही एक लाख चार हज़ार रुपये का डाकजीवन बीमा किया गया। 

 प्रवर डाक अधीक्षक योगेंद्र मौर्य ने कहा कि शाखा डकपाल अपने-अपने डाकघरों में एसबी, आरडी, टीडी, सुकन्या  का खाता और ग्रामीण डाक जीवन बीमा का कार्य अधिक से अधिक करें। अब सुकन्न्या खाता 250 रुपये से खोल सकते हैं। भारतीय डाक विभाग का बहुत बड़ा नेटवर्क है, 50 लाख तक का बीमा आयकर से मुक्त किया गया है। वर्ष 1984 से लाखों की उम्मीदों को साकार करते हुए न्यूनतम किस्त और उच्च बोनस पर डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा अग्रसर है। इंडिया पोस्ट बैंक सीनियर मैनेजर अमित पाठक ने कहा कि अब पोस्ट आफिस पूरी तरह से पोस्ट बैंक हो गया है। सिर्फ आधार कार्ड से आसान तरीके से खाता खोला जा सकता है। पोस्ट बैंक में खोला गया गया बिल्कुल अन्य बैंकों की तरह काम करता है। केंद्र सरकार की इस नई योजना को ग्रामीण डाक सेवक ग्रामीण इलाकों में अधिक से अधिक खाता खोलकर लोगों को जगरूक करने का काम करे। अब आईपीपी का प्रीमियम खाता 200 रुपये से खोल सकते है। इसमे खाता धारकों को कई लाभ मिलेंगे। अधिक खाता खोलने पर सरकार की आर्थिक स्थित को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर डाक निरीक्षक ईशान देव, डाक सर्वेक्षक योगेश रावत, संतराज यादव, विनोद कुमार, राधेश्याम, प्रमोद कुमार, प्रवीण मौर्य, राजू विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं