सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बारिश बनी जानलेवा: लालगंज में दीवार ढहने से एक की मौत

अहरौला में बारजा गिरा चार घायल, पवई में कच्चे मकान की दीवार गिरी आजमगढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। बृहस्पतिवार को अहरौला, लालगंज और पवई में बारिश के कारण तीन अलग-अलग हादसे हुए। इनमें लालगंज में कच्ची दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अहरौला में मकान का बारजा गिरने से चार लोग घायल हो गए। पवई में कच्चे मकान की दीवार ढहने से बड़ा हादसा टल गया। अहरौला थाना क्षेत्र के पारा फुलवरिया बाजार में इकबाल पुत्र माजिज के दो मंजिला मकान का बारजा अचानक गिर पड़ा। नीचे संचालित जनरल स्टोर पर उस समय ग्राहक मौजूद थे। हादसे में एक ग्राहक और उसकी माता को हल्की चोटें आईं, जबकि इकबाल के साडू अकबर की पुत्रियां रेशमा समेत दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। बारजा गिरने से जनरल स्टोर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दुकानदार को लगभग 50 हजार रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। उधर, लालगंज थाना क्षेत्र के बेरवा विशंभरपुर गांव में लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई...

Gorakhpur: आजमगढ़ की रहने वाली प्रेमिका से ‌मिलने के लिए प्रेमी ने रचा अपहरण का नाटक, गिरफ्तार

गोरखपुर: जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र केे भोपा बाजार चौराहे से बुधवार की सुबह 10 बजे लापता हुआ, 17 वर्षीय किशोर के अपहरण की कहानी पूरी तरह फर्जी मिली है। नाबालिग प्रेमी ने प्रेमिका से मिलने के लिए अपने अपहरण की फर्जी कहानी गढ़ी थी, जबकि उसके गायब होने के बाद परिवार के लोगों ने डरकर अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया था। वहीं ना‌बालिग प्रेमी अपनों से झूठ बोलकर प्रेमिका से मिलने के लिए आजमगढ़ पहुंच गया था। लेकिन उसके एक फोेन काल ने पूरी कहानी से पर्दा उठा दिया। पुलिस ने नाबिलग प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। उसने प्रेमिका से मिलने की बात स्वीकार कर ली है।  

जानकारी के अनुसार गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के सौलाभारी गांव निवासी 17 वर्षीय सुजीत यादव पुत्र श्याम नारायण यादव भोपा बाजार में सड़क के किनारे सिमकार्ड बेचने और पोर्ट करने का कार्य करता है। बुधवार की सुबह उसने घरवालों को बताया कि वह भोपा बाजार चौराहे पर सिम बेचने व पोर्ट के लिए जा रहा है। सुजीत ने अपने दोस्त चंदन से झूठ बोला कि कोई पेट्रोल पंप पर बुलाया है। वह सिम पोर्ट करने जा रहा है। वह सिम पोर्ट करने के बहाने निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद सूरज के दोस्त ने परिवार वालों को उसके गायब होने की सूचना दी। जब वह शाम को घर भी नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों को उसकी चिंता होने लगी। इसी बीच वह गुरुवार को मोहद्दीपुर की एक छोला-भटूरा के दुकानदार के फोन से घर पर फोनकर बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया है। इसके बाद उसकी मां किरन देवी ने चौरी चौरा थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। किशोर के अपहरण की सूचना पर पुलिस भी सकते में आ गई और उसकी तलाश में जुअ गई। पुलिस सक्रिय हुई तो उसे मोहद्दीपुर बाजार से पकड़ ली। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि करीब दो माह पूर्व आजमगढ़ की एक लड़की से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई थी। वह अपनी प्रेमिका से मिलने गया था और घरवालों को बता दिया कि उसका अपहरण हो गया है। सुजीत ने बताया कि वह बुधवार को ही प्रेमिका के एक संबंधी के घर पहुंच गया था। वहां से वह गुरुवार को मोहद्दीपुर आया और छोला-भटूरा की दुकान से दुकानदार का फोन मांगकर घर फोन किया। प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा उमेश कुमार बाजपेई ने बताया कि सब इंस्पेक्टर आलोक सिंह ने फोन के जरिए सुजीत को मोहद्दीपुर से पकड़ कर चौरीचौरा लेकर आए। इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई, पुलिस ने किशोर का बयान दर्ज कर लिया है। परिजनों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं