सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

Gazipur : भूमि विवाद में मारपीट के दौरान फायरिंग, एक की मौत, कई घायल

घटना के बाद मौके पर फोेर्स तैनात

गाजीपुर। जिले के शिवपुर सोईया गांव में शुक्रवार को आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर पहले मारपीट हुई फिर दबंगों ने गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी, जबकि उसका पुत्र गोली लगने सेघायल हो गया। वहीं मारपीट में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद तनाव को देखते हुए मौके पर फोेर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

शिवपुर सोइया गांव निवासी मन्नु यादव, गुड्डू यादव, जयराम यादव व अन्य लोगों के बीच आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामला वर्ष 2014 से दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। एक दिन पूर्व इस मामले में दोनों पक्षों की थाने में पंचायत हुई थी। थाने में तय हुआ था कि पुलिस की देखरेख में सभी अपने अपने कब्जे की भूमि में पिलर लगाएंगे। इसके बाद मुन्नू यादव ने अपने कब्जे की भूमि पर पुलिस की मौजूदगी में पिलर बनवाया था। पुलिस यह कहकर लौट गई थी कि आपस में कोई विवाद नहीं करेगा। वहीं दूसरी तरफ रात में रिटायर्ड फौजी जनार्दन यादव उसके भाई यूपी पुलिस के सिपाही सुभाष यादव व जयराम यादव के परिवार के लोगों ने पिलर उखाड़ दिया।

शुक्रवार की सुबह जब मन्नू यादव के लोगों ने पिलर उखड़ा देखा तो उन्होंने इसकी शिकायत थाने में करने की चेतावनी दी और मार्निंग वाक के लिए चले गए। मन्नू यादव सुबह टहलकर वापस लौट रहे थे तभी जनार्दन आ गए। आरोप है कि उनके घर की महिलाओं ने मन्नू यादव पर पत्थर व लाठी-डंडे से हमला कर सिर फोड़ दिया है। मुन्नू यादव ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया तो गुड्डू यादव तथा उनके घर की महिलाएं और कुछ युवक बचाने के लिए दौड़ पड़े। अभी विवाद चल ही रहा था कि जनार्दन यादव ने अपना लाइसेंसी पिस्टल लेकर गुड्डू यादव को दौड़ा लिया। इस दौरान जनार्दन ने तीन फायर किया। एक गोली मुड्डू यादव के सीने में दूसरी गर्दन में लगी जबकि तीसरी गोली गुड्डू यादव के पुत्र इंद्रजीत को दाहिने पैर में लग गई। दोनों मौके पर ही गिर गए। परिवार के लोग गुड्डू यादव तथा उनके पुत्र इंद्रजीत यादव को स्थानीय निजी अस्पताल ले गए जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान गुड्डू की मौत हो गई। जबकि इंद्रजीत का उपचार चल रहा है। घटना की जानाकरी होने पर सीओ भुड़कूड़ा रविंद्र कुमार वर्मा, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी भुड़कुड़ा कोतवाली, सादात थाना, शादियाबाद तथा दुल्लापुर पुलिस के साथ मौके पहुंच गए। वहीं दूसरी तरफ घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने जनार्दन यादव की घर की महिलाओं से पूछताछ शुरू की तो उन्होंने पिस्टल भूसे के घर से बरामद करवा दिया। मन्नू यादव ने इस मामले में स्थानीय थाने में जनार्दन यादव, सुभाष यादव, जयराम यादव, संजय यादव व कुछ महिलाओं को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं