सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

शादी के बाद तुम मोटी हो गई हो, पति ने दिया तीन तलाक, साथ रहने पर अड़ी महिला

मेरठ। एक महिला ने आरोप लगाया कि मोटी होने के कारण पति ने तीन तलाक दे दिया। महिला ने बताया कि उसका वजन ज्यादा है, इसलिए पति अब साथ नहीं रखना चाहता। इसी को लेकर 28 अगस्त को घर पर हमला कर मारपीट की और धमकी दी। महिला की तहरीर पर आरोपी पति समेत छह पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

लिसाड़ी गेट की जाकिर कॉलोनी गली-28 निवासी इमामुद्दीन ने आठ साल पहले अपनी बेटी नाजमा का निकाह किठौर निवासी सलमान के साथ किया था। दोनों को एक सात साल का बेटा भी है। सलमान का प्रॉपर्टी और डेयरी का कारोबार है। नाजमा करीब एक माह से पति के साथ विवाद के चलते अपने मायके में रह रही है। नाजमा अपने परिजनों के साथ लिसाड़ी गेट थाने पहुंची थी। नाजमा ने बताया कि उसका वजन ज्यादा है, इसलिए पति साथ नहीं रखना चाहता और तलाक का नोटिस भेज दिया है। आरोप लगाया कि इसी के चलते उसे परेशान किया जा रहा था और वह मायके चली आई थी। इसके बाद पति ने फोन पर धमकी दी थी और अब तीन तलाक का नोटिस भेजा है। नाजमा ने बताया कि 28 अगस्त की शाम को पति अपने कुछ साथियों के साथ जाकिर कॉलोनी वाले मकान पर पहुंचा था। यहां पर सलमान ने मारपीट कर दी और तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पीड़िता ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने नाजमा की तहरीर पर आरोपी पति सलमान, ससुर नवाब, सास सईदा, ननद छोटी, रीना और ननदोई शानू पर तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न, कातिलाना हमला और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


नाजमा बोली, पति के साथ रहना है


नाजमा ने पुलिस के सामने कहा कि वह अपने पति से प्यार करती है और उसी के साथ रहना चाहती है। कई बार समझौते का प्रयास किया, लेकिन पति साथ रखने को तैयार नहीं है। पुलिस से इस मामले में मदद मांगी है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया के अनुसार प्रकरण जानकारी में आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं