सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बारिश बनी जानलेवा: लालगंज में दीवार ढहने से एक की मौत

अहरौला में बारजा गिरा चार घायल, पवई में कच्चे मकान की दीवार गिरी आजमगढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। बृहस्पतिवार को अहरौला, लालगंज और पवई में बारिश के कारण तीन अलग-अलग हादसे हुए। इनमें लालगंज में कच्ची दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अहरौला में मकान का बारजा गिरने से चार लोग घायल हो गए। पवई में कच्चे मकान की दीवार ढहने से बड़ा हादसा टल गया। अहरौला थाना क्षेत्र के पारा फुलवरिया बाजार में इकबाल पुत्र माजिज के दो मंजिला मकान का बारजा अचानक गिर पड़ा। नीचे संचालित जनरल स्टोर पर उस समय ग्राहक मौजूद थे। हादसे में एक ग्राहक और उसकी माता को हल्की चोटें आईं, जबकि इकबाल के साडू अकबर की पुत्रियां रेशमा समेत दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। बारजा गिरने से जनरल स्टोर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दुकानदार को लगभग 50 हजार रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। उधर, लालगंज थाना क्षेत्र के बेरवा विशंभरपुर गांव में लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई...

Azamgarh: वर्सेटाइल डांस क्रू टीम उड़ीसा के लिए रवाना

लोगों ने कलाकारों का बढ़ाया उत्साह

आजमगढ़। उड़ीसा प्रांत में होने वाले 28-जी इंडिया थिएटर ओलंपियाड इंडिया डांस म्यूजिक एंड ड्रामा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए भविष्य दीप कला केंद्र आजमगढ़ की 13 सदस्यीय टीम रवाना हुई। रवानगी से पूर्व मंगलवार को बस स्टेशन पर स्थानीय लोगों ने पहुंचकर टीम का हौसला अफजाई किया।

रवानगी से पूर्व संस्थान के सचिव अभय सिंह ने बताया कि हमारी टीम उड़ीसा में हो रहे  28जी इंडिया थिएटर ओलंपियाड नेशनल ड्रामा, डांस, म्यूजिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो रही है। इसी क्रम में 13 सदस्यीय टीम में जीतू चौहान, विभय कुमार, ग्रुप डांस व कत्थकार निमिषा सिंह, कमलेश चौहान, सन्नी चौहान, अमित यादव, अंकिता यादव, तनु कुमारी, गोविंद कन्नौजिया, सन्नी कुमार, रवि कन्नौजिया, विशेषांक चौहान शामिल है। उक्त कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों के उच्च कोटि के कलाकार प्रतिभाग करेंगे। जिसमे हमारी टीम वर्सेटाइल डांस क्रू अपने जिला आजमगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी।  रवानगी से पूर्व हुए संस्था की संरक्षिका श्रीमती अरूणिमा सिंह ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कहा कि  उक्त राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना ही अपने आप में बड़ी बात हैं। उन्होंने प्रत्येक बच्चों से कहा कि वे अपना शत-प्रतिशत दें, निश्चित ही सफलता कदम चूमेगी। उन्होंने बताया कि 13 सदस्यीय टीम आजमगढ़ से बस द्वारा वाराणसी पहुंचेगी और वहां से दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से उड़ीसा के लिए रवाना होगी। टीम को बधाई देने वालों में श्रीमती विजयलक्ष्मी मिश्रा, डी पी मौर्या, अरूणिमा सिंह, शरद गुप्ता, शरद गुप्ता, नीलम सिंह, राहुल सिंह, अलका सिंह, अमित लता सिंह, बबिता जसरसरिया, गुड़िया सिंह, विजयलक्ष्मी मिश्रा, शरद गुप्ता, सारिका सिंह, निरूपमा पाठक आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं