सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: युवकों पर गैंगरेप के बाद मुंबई में बेचने की कोशिश का आरोप

एसपी को ज्ञापन सौंपने परिवार संग पहुंची पीड़िता

आजमगढ़। एक किशोरी ने दो युवकों पर अपहरण कर गैंगरेप करने के साथ ही मुंबई ले जाकर बेचने का आरोप लगाया। इस संबंध में पवई थाना की रहने वाली पीड़िता ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंच एसपी को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के ‌खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार पवई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा आठ की छात्रा ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वह चार माह पूर्व वह घर से रात में पूजा का सामान खरीदने के लिए दुकान पर गई थी। पड़ोस के ही एक युवक और उसके भाई ने उसका अपहरण कर लिया। गाड़ी से ही मुंबई लेकर चले गये। मुंबई ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया, फिर उसे बेचने का प्रयास किया गया। वह किसी तरह से वहां से भाग निकली और गोरखपुर आई तथा चाइल्ड लाइन के सहयोग से अपने परिवार तक पहुंची। इस संबंध मेंं पवई थाने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराया, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन का चालान किया। लेकिन मुख्य आरोपी भी खुले में घुम रहे हैं।  पुलिस ने उनपर कोई कार्रवाही नहीं की। अब वे मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहें हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं