सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: बीआरसी अजमतगढ़ में चल रहा चार दिवसीय प्रशिक्षण का तीसरा दिन


निपुण भारत मिशन के तहत गुरुजी बनाएंगे बच्चों को निपुण

सगड़ी। ब्लाक संसाधन केंद्र अजमतगढ़ के सभागार में चल रहे चार दिवसीय निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण के ‌तीसरे दिन सोमवार को प्रशिक्षकों ने बताया कि ठोस वस्तुओं के माध्यम से बच्चों को अंकों का ज्ञान आसानी से दिया जा सकता है। भाषाई ज्ञान को चित्रों के माध्यम से दिया जा सकता है‌।   खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि बच्चे गीली मिट्टी के समान होते हैं, जैसे हम उनको उठा लेंगे वैसे बन जाएंगे। बच्चों को शिक्षा देने का दायित्व शिक्षकों पर होता है‌। आप लोग यहां से जो सीख कर जाएं उसी के माध्यम से बच्चों को सिखाने का प्रयास करें। जिससे निपुण भारत मिशन का लक्ष्य पूरा हो सके

प्रशिक्षक अनिल कुमार मिश्र ने बताया ठोस वस्तुओं के माध्यम से बच्चों को आंखों का ज्ञान आसानी से दिया जा सकता है। प्रशिक्षक डॉ हरिकेश मिश्र ने बताया गतिविधि के माध्यम से बच्चों में स्वयं की सीखने की क्षमता बढ़ती है। वह उत्साह पूर्वक कठिन शब्दों को भी आसानी से सीख लेते हैं। प्रशिक्षक कमल नयन यादव ने गतिविधि, मॉडल और चित्र के माध्यम से बच्चे आसानी से समझ और सीख लेते हैं। वह उत्साह पूर्वक मन लगाकर सीखने का प्रयास करते हैं। विमल प्रकाश ने बताया निपुण भारत मिशन का उद्देश्य सीखने के सिद्धांतों जैसे मौखिक भाषा का विकास, लेखन, पठन, गणितीय दक्षता विकास एवं जीवन में बुनियादी कौशलों के विकास करना है। 

इस मौके पर कमलनयन यादव, अनिल कुमार मिश्र, विमल प्रकाश, कुसुम पांडेय, पंकज, आनंद वर्धन मिश्र, राजेंद्र मौर्य, अवधेश यादव, मनीष कुमार, मोनिका चतुर्वेदी, होमा परवीन, बृजेश राय, मनीष, रीता यादव, दिनेश यादव, जयसिंह भारती, चंदन मौर्या, संगीता सिंह, देवेश कुमार शर्मा, गीता विश्वकर्मा, माया सिंह, कुशवाहा, विमला सिंह, नीरज यादव, प्रदीप प्रजापति, सुनील सिंह, बबलू शर्मा, अमरजीत, चंदन मौर्या, जगदीश, दिव्या यादव, अंबिका, विजय प्रजापति, अमृता राय, महातम आदि उपस्थित रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं