सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: एटीएस सेंटर के लिए चिंन्हित हुई भूमि जल्द शुरू होगा निर्माण

हरिहरपुर के भी आएंगे अच्छे दिन

आजमगढ़। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा/नोडल अधिकारी आजमगढ आलोक कुमार द्वितीय ने सबसे पहले हरिहरपुर संगीत घराना से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि हरिहरपुर घराने में संगीत महाविद्यालय की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 02 एकड़ जमीन के चिन्हांकन के लिए निर्देश दिये गये थे। यह कार्य पूर्ण हो गया है। नोडल अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि एसडीएम सदर के द्वारा 02 एकड़ जमीन के चिन्हिकरण से संबंधित कार्यवाही एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण कराएं। सीडीओ ने बताया कि हरिहरपुर गांव को आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग से 02 लेन सड़क सेे जोड़ने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके लिए अतिरिक्त जमीन की आवश्यकता है। जिस पर नोडल अधिकारी ने कहा कि ग्राम वासियों से बातचीत करके ही जमीन का अधिग्रहण किया जाय।

 समीक्षा बैठक करते प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा/नोडल अधिकारी आजमगढ आलोक कुमार द्वितीय

इस दौरान नर्सिंग कालेज की की भी समीक्षा की गई। राजकीय मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य को पैरामेडिकल से संबंधित 04 नए कोर्स को शामिल करने एवं पदों के सृजन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारी ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय से सम्बद्ध विद्यालयों में 01 अक्टूबर 2022 से शैक्षणिक सत्र को चालू कराया जाए। निर्माणाधीन महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने बताया कि प्रथम फेज में प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन मई 2023 तक पूर्ण किया जाना है, जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। नोडल अधिकारी ने कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय में गुणवत्तयुक्त पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि जनपद में एटीएस सेंटर बनाने के लिए जमीन का चिन्हिकरण करके मुख्यालय को सूचित कर दिया गया है। साथ ही अवैध शराब को रोकने के लिए अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। आईजीआरएस से संबंधित लम्बित प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। लेखपालों के द्वारा भूमि विवाद रजिस्टर बनाया गया है, जिसका थाना दिवस पर पुलिस व राजस्व की टीम बनाकर भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा रहा है।सीडीओ ने नोडल अधिकारी को बताया कि पेंशन योजनाओं में अभियान चलाकर आधार फीडिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसी के साथ ही मेरा गांव मेरी धरोहर के अन्तर्गत ग्रामों से संबंधित डायरेक्टरी बनायी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा में जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही है, उनकी जांच कराते हुए संबंधित पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। स्वामित्व योजना के अन्तर्गत घरौनियों का ड्रोन सर्वे किया जा रहा है, जिसमें 3585 घरौनियों के सापेक्ष 3304 घरौनियों का ड्रोन सर्वे किया जा चुका है। बैठक में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वि/रा आजाद भगत सिंह, पीडी केके सिंह, डीसी एनआरएलएम मिथिलेश कुमार तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी, बीएसए अतुल कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रखर सिंह आदि मौजूद थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं