सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने केक काटा

 अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है गुरू

आजमगढ़। रानी की सराय क्षेत्र के सेठवल स्थित जेपीआर गर्ल्स डिग्री कॉलेज शिक्षक दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि यूनियन बैंक शाखा सेठवल रानी की सराय के शाखा प्रबंधक अमरेंद्र कुमार पांडे को अंगवस्त्रम आदि भेंट कर ‌सम्मानित किया। प्रबंधक शैलेश कुमार राय एडवोकेट ने कहा कि उनकी सादगी एवं सरलता के कारण छात्र उनसे बहुत प्रभावित रहते थे। एक बार छात्रों ने उनका जन्मदिन मनाने का आग्रह किया तो उन्होंने कहा कि यदि मेरा जन्म दिन मनाना ही है तो उसे शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए। तभी से उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इस अवसर पर अजय कुमार गौतम, अनीता दुबे, गोविंद गिरी, संदीप राजभर, बृजेश यादव, चंद्रेश यादव, सुषमा राय,  रीना सिंह, विनीता राय आदि उपस्थित रहे। 

बच्चों में वितरित किया कॉपी और पेंसिल

आजमगढ़। अंग्रेजी माध्यम पूर्व माध्यमिक विद्यालय रानी की सराय में प्रधानाध्यापक अनिल पासवान की देखरेख में केक काटकर डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया गया। इस  दौरान शिक्षकों को सम्म‌ानित किया गया। साथ ही बच्चों में कॉपी, पेंसिल आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर  इस मौके पर श्रीमती निशा राय, श्रीमती प्रवीण बाला, श्रीमती नेहा यादव, श्रीमती आरती पांडेय, श्रीमती अनुपम राय, श्रीमती रीता वर्मा, सुनील गोंड, श्रीमती सुमन यादव आदि मौजूद रहीं।

शिक्षक दिवस पर केक काटा

आजमगढ़। मनराजी देवी इंटर कालेज रेलवे क्रॉसिंग फरिहा, अभिनव पब्लिक स्कूल अमौड़ा, हरिहर जी महाविद्यालय फरिहां, विनायक ग्रुप आफ कालेज फरिहां में शिक्षक दिवस धूमधाम से मना। बच्चों ने अपने गुरूओं के प्रति आदर और सम्मान दर्शाते हुए उन्हें उपहार दिए और केक काटा। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने सभी का दिल जीत लिया। 

यूनिवर्सल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस 

आजमगढ़। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल रोवां में शिक्षक दिवस धूमधाम से मना। बच्चों ने केक काटा, इस दौरान नृत्य और गीतों से सभी का मनोरंजन किया। इस क्रम में बच्चों ने शिक्षकों को पुष्पगुच्छ, कलम और मिष्ठान आदि भेंट किया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। वक्ताओं ने कहा कि हमारे समाज में गुरू के प्रति अत्यंत आदर का भाव रहा है। गुरु का स्थान सर्वोपरि होता है। गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है।