सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

कैंसर पीड़ित से 50 हजार वसूलने का आरोप आजमगढ़। मार्टीनगंज तहसील में तैनात एक लेखपाल का घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह मामला क्षेत्र के दुबरा गांव का है। गांव निवासी कैंसर पीड़ित सदरुद्दीन ने आरोप लगाया है कि जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लेखपाल ने उससे कई किस्तों में करीब 50 हजार रुपये वसूल लिए, लेकिन अब तक पट्टा नहीं किया गया। हाल ही में लेखपाल द्वारा घूस लेते हुए एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित सदरुद्दीन ने बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर मामले की शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीमारी की हालत में भी उनसे पैसे लिए गए, लेकिन काम नहीं किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तहसील में तैनात कानूनगो जयप्रकाश को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, जिससे तहसील में भ्रष्टाचार के आरोपों को और बल मिल रहा है। इस संबंध में एसडीएम दिव्या सिकरवार ने बताया कि मामल...

Mirzapur: आकाशीय बिजली से कांपे मकान, गरज के साथ बरसे बदरा

घंटाघर की घड़ी हुई क्षतिग्रस्त, घरों में जले इलेक्ट्रानिक उपकरण

मिर्जापुर। जिले में रविवार की देर शाम गरज चमक के साथ जमकर बारिश हुई। लोगों का कहना है कि बिजली तड़कने से कई बार नगर के भवन थर्रा गए। कई जगहों पर बिजली भी गिरी, इसमें जानमाल का तो नुकसान नहीं हुआ लेकिन घरों के इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए। दिनभर उमस और गर्मी से रविवार की शाम बारिश से निजात मिली। सावन के सोमवार की पूर्व संध्या पर झूमकर हुई बारिश से कई इलाकों में नालियां जाम होने से सड़के और गलियों पर पानी भर गया। सड़क की पटरियों पर पानी भर गया। नगर के निचले इलाकों में जल भराव होने से कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। बीच में कई बार बिजली तड़कने से लोग सिहर उठे। कुछ लोगों ने घंटा घर पर बिजली गिरने की बात कही। वहां कई मकानों पर खिड़की व कांच टूटा मिला। बिजली गिरने से लोगों को इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए। वासलीगंज के आर्य कन्या रोड, महुवरिया, आवास विकास कालोनी, पांडेयपुर, धौरुपुर, भरुहना, डंगहर सहित अन्य स्थानों पर सड़कों और गलियों में पानी भर गया। रोडवेज परिसर और स्टेशन रोड के अलावा पुरानी दशमी में जलजमाव से लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं