सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बारिश बनी जानलेवा: लालगंज में दीवार ढहने से एक की मौत

अहरौला में बारजा गिरा चार घायल, पवई में कच्चे मकान की दीवार गिरी आजमगढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। बृहस्पतिवार को अहरौला, लालगंज और पवई में बारिश के कारण तीन अलग-अलग हादसे हुए। इनमें लालगंज में कच्ची दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अहरौला में मकान का बारजा गिरने से चार लोग घायल हो गए। पवई में कच्चे मकान की दीवार ढहने से बड़ा हादसा टल गया। अहरौला थाना क्षेत्र के पारा फुलवरिया बाजार में इकबाल पुत्र माजिज के दो मंजिला मकान का बारजा अचानक गिर पड़ा। नीचे संचालित जनरल स्टोर पर उस समय ग्राहक मौजूद थे। हादसे में एक ग्राहक और उसकी माता को हल्की चोटें आईं, जबकि इकबाल के साडू अकबर की पुत्रियां रेशमा समेत दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। बारजा गिरने से जनरल स्टोर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दुकानदार को लगभग 50 हजार रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। उधर, लालगंज थाना क्षेत्र के बेरवा विशंभरपुर गांव में लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई...

Azamgarh: सावन का दूसरा सोमवार, हर-हर महादेव के नारे से गूंजे शिवालय


भोर से ही शिवालयों में जलाभिषेक को भक्तों का लगा था तांता
भंवरनाथ शिवमंदिर में भजन-कीर्तन से वातावरण हुआ शिवमय

आजमगढ़। सावन मास के दूसरे सोमवार को भी आस्था की बयार बही। इस दौरान छोटे शिवालयों से लेकर सुप्रसिद्ध मंदिर हर-हर महादेव के जयकारें से गूंज उठे। इस दौरान सुबह से ही बाबा शिवदानी का दर्शन पाने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारे लगी थी। इस दौरान भंवरनाथ स्थित शिवमंदिर परिसर में हो रही भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया था।
सावन के दूसरे सोमवार पर बहुत ही अच्छा शुभ संयोग बन हुआ है। आज सावन सोमवार के साथ प्रदोष व्रत भी है। सावन सोमवार के दिन प्रदोष व्रत होने से भगवान शिव की पूजा, उपासना और अभिषेक का महत्व काफी बढ़ गया है। सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर आजमगढ़ जिले में भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में भक्तों का उत्साह सुबह से ही बना हुआ है। हर-हर भोले के उद्घोष के साथ शिव भक्त जल और दूध से भोलेनाथ का अभिषेक कर रहे हैं। सावन के दूसरे सोमवार पर नगर के भंवरनाथ स्थित शिवमंदिर में भोर से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भक्त फूल और बेलपत्र लेकर सुबह ही घर से निकल पड़े थे। शिवभक्तों ने बाबा भैरव नाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान घंटा-घडिय़ाल और लग रहे हर-हर महादेव के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। भोर से शुरु दर्शन-पूजन का क्रम देर शाम तक जारी रहा। वही सुबह से चल रहे भजन कीर्तन में कलाकारों ने भजनों के माध्यम से शिव महिमा का वर्णन किया। बीच-बीच में भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया था। इसी क्रम में नगर क्षेत्र में रैदोपुर, रेलवे स्टेशन स्थित बऊरहवां बाबा के स्थान पर, शंकर तिराहा आदि स्थानों पर पूजन-अर्चन और लग रहे जयकारों से वातावरण गूंज उठा। उधर महाराजगंज के भैरव धाम पर भी भीड़ रही। हर कोई बाबा के दर्शन को आतुर था। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के आस-पास पुलिस के जवान तैनात थे। वहीं पूजन के बाद मंदिर के पास लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की, तो बच्चों ने खिलौने, चाट-पकौड़ी और जलेबी का लुत्फ उठाया। इसी क्रम में दत्तात्रेय धाम, चक्रपानपुर केअनेई गांव स्थित पातालपुरी धाम, मेहनगर कस्बे के गौरा गांव स्थित पातालपुरी महामंडलेश्वर धाम, फूलपुर के मुंडियार स्थित मुंडेश्वरनाथ मंदिर, सगड़ी तहसील के मोहम्मदपुर स्थित में प्राचीन शिव मंदिर मेंं भी भक्तों का तांता लगा रहा। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं