सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर बेचने के आरोप में दंपती गिरफ्तार

अहरौला पुलिस ने बिहार के पूर्वी चंपारण में दी दबिश 18 वर्षीय युवती की तलाश के दौरान सामने आया कथित मानव तस्करी का मामला आजमगढ़। युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और कथित मानव तस्करी के मामले में अहरौला पुलिस ने बिहार के पूर्वी चंपारण से एक दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर दूसरे लोगों के हाथों बेचने का मामला सामने आया है। प्रकरण में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, 18 मार्च 2026 को अहरौला थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी करीब 18 वर्षीय पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की गई। विवेचना के दौरान मानव तस्करी से जुड़े तथ्य सामने आने पर मुकदमे में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन पूर्वी चंपारण में ट्रेस की। इसके बाद पांच नवंबर को चकिया स्थित चनकपुरी महावीर आई अस्पताल के पास से अभिषेक राज और उसकी पत्नी सितारा खातून को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में अभिषेक ने युवतियों को प्रेमजाल में...

Azamgarh: सरकार पर ईडी के दुरूपयोग का आरोप, कार्यालय से निकाला जुलूस




अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंच सत्याग्रह और रामधुन गाया

आजमगढ़। कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी सरकार द्वारा बिना तथ्यों सबूतों के ईडी का दुरूपयोग कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी की छवि खराब करने के विरोध में नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकाला। जुलूस अग्रसेन चौराहे से नेहरू हाल होते हुए कलेक्ट्रेट के सामने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर सत्याग्रह किया और रामधुन गाया। कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राजभर ने कहा कि बिना किसी तथ्यों सबूतों के कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की छवि खराब करने के लिए केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी उनसे पूछताछ रही है। उन्हें 26 जुलाई को पुनः पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईडी जैसी संस्थाएं सरकार की कठपुतली बनी हैं। सरकार मनमाने तरीके से विरोधियों की आवाज दबाने के लिए ईडी, सीबीआई , आईटी का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस पार्टी तानाशाह सरकार के सामने घुटने नहीं टेकेगी। कांग्रेस महासचिव अजीत कुमार राय ने कहा कि जबसे केंद्र में बीजेपी की सरकार आई है, तब से बीजेपी सरकार अपने राजनैतिक लाभ के लिए लगातार ईडी जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है और विपक्ष की छवि खराब करने में लगी है। जिससे विपक्ष मंहगाई बेरोजगारी स्वास्थ्य शिक्षा जैसे मुद्दों को छोड़कर सरकार के सामने नतमस्तक हो। कांग्रेस पार्टी इडी से डरने वाली नहीं है कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रहेगी। सत्याग्रह में राम प्रताप यादव, मनोज कुमार सिंह, पूर्णमासी प्रजापति, मुन्नू यादव, अंसार अहमद, ओंकार पाण्डेय, अजीत कुमार राय, अरविंद पाण्डेय, राना खातून, शीला भारती मिर्जा साने आलम वेग, जावेद मंदे, मो० आमिर, हफीज खान, रामानंद सागर, राजदेव कन्नौजिया, शुभम राय, अरविंद जैसवार, अंजली पाण्डेय, किरन कुमारी, रविशंकर पाण्डेय, अंशुमाली राय, शुमम राय, शैलेंद्र सिंह, सुधाकर पाठक,अहेमर वकार, नदीम खान, संतोष कुमार सिंह, ओमप्रकाश यादव, अरविंद सिंह, भानु निषाद , प्रमोद यादव जितेंद्र कुमार, रियाज अहमद, श्याम सिंह, शशिकांत पाण्डेय काजी अकीलुर्हमान, शंभू शास्त्री, आदि लोग उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं