सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: जहरीले जंतु के काटने से युवती की मौत

खाना बनाने को ऊपली निकाल रही थी युवती

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में रविवार को देर शाम चूल्हा जलाने के लिए घर में रखे ऊपली निकालने के दौरान युवती को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। युवती चिल्लाते हुए बाहर आई और बेहोश होकर गिर गई। परिवार के लोग अतरौलिया सौ शैया अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग युवती को बसखारी गए। लेकिन वहां डाक्टर ने मना कर दिया। फिर जौनपुर झाड़-फूंक के लिए ले गए। इस बीच देर रात एक बजे युवती ने दम तोड़ दिया।

 जानकारी के अनुसार पकड़ी गांव निवासी संध्या 22 पुत्री राममिलन गिरी रविवार की शाम खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाने के लिए उपली निकालने गई थी। जैसे ही उसने ऊपली निकलने के लिए हाथ बढ़या उसके हाथ में किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। बताया जाता है कि इसके पहले भी लगभग दो से तीन बार युवती के हाथ में जहरीले जंतु ने काटा है, जैसे युवती को पता चला कि उसके हाथ में कोई जंतु ने काटा है। वह चिल्लाती बाहर भागी और बेहोश होकर गिर गई। आनन-फानन में आसपास व परिजन  उसे लेकर सौ सैया अस्पताल अतरौलिया  लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन बसखारी लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भी डॉक्टर ने देखने से मना कर दिया। फिर परिवार के लोग जौनपुर के बदलापुर झाड़-फूंक के लिए पहुंचे। लेकिन तब तक युवती की मौत हो गई। संध्या  दो भाई और तीन बहनों में चौथे नंबर पर थी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं