सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

Azamgarh: वरासत के नाम पर घूस मांगने वाला लेखपाल गिरफ्तार


शहर कोतवाली में आरोपी लेखपाल के साथ एंटी करप्शन की टीम

पांच हजार की कर रहा था डिमांड, 

पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन ने की कार्रवाई

कोतवाली में आरोपी लेखपाल से हो रही पूछताछ

आजमगढ़।  वरासत के नाम पर पांच हजार रुपये लेते समय लेखपाल को एंटी करप्शन विभाग की टीम ने गुरुवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लेखपाल को शहर कोतवाली लाया गया है। जहां टीम के लोग विधिक कार्रवाई कर रहे हैं। इसके बाद वे लेखपाल को अपने साथ गोरखपुर ले जाएंगे।

जानकारी के अुनसार निजमाबाद तहसील क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी मोहम्मद दीन पुत्र शरीफ की वरासत होनी थी। पिछले तीन महीने से वे वरासत के मामले में गवाही के लिए लेखपाल अशोक कुमार उपाध्याय से निवेदन कर रहे था। लेकिन लेखपाल द्वारा लगातार पैसे की डिमांड की जा रही थी। मोहम्मद दीन लेखपाल द्वारा मांगी जा रही रकम एकत्र करने में  असमर्थ था, जिसके कारण लेखपाल ने बयान कराने से इनकार कर दिया। इस पर मजबूर होकर मोहम्मद दीन ने लोगों की सलाह पर संटी करप्शन टीम से संपर्क किया। बुधवार को एंटी करप्शन आफिस गोरखपुर पहुंच  पीड़ित ने प्रार्थना पत्र दिया और गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम आजमगढ़ आ धमकी। अधिकारियों ने पहले जिलाधिकारी से मिलकर दो गवाह मांगे। डीएम ने एक कलेक्ट्रेट कर्मचारी तथा एक पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को बतौर गवाह टीम के साथ भेजा।लेखपाल ने उसे पैसा लेकर ब्रह्मस्थान बुलाया। पीड़ित ने जैसे ही लेखपाल अशोक कुमार उपाध्याय को केमिकल लगे नोट दिए टीम ने उसे दबोच लिया। इसके बाद टीम लेखपाल को लेकर शहर कोतवाली पहुंची। यहां विधिक कार्रवाई जारी है। एंटी करप्शन टीम में उदय प्रताप सिंह के अलावा एसआई शिव मनोहर यादव, चंद्रभान मिश्र, शैलेंद्र, नीरज सिंह, नरेंद्र सिंह, विजय नारायण शामिल है।




सर्वाधिक पढ़ीं गईं