सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

Azamgarh: सातवीं के छात्र की करेंट लगने से मौत

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

आजमगढ़। मेहनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को बच्चों के साथ खेल रहे कक्षा सात के छात्र की करेंट लगने से मौत हो गई। छात्र की मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चा ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था।

मेहनगर थाना के पित्थौरपुर उसरी हरिजन बस्ती में सोमवार की दोपहर 12 बजे बच्चों के साथ खेलते समय करंट की चपेट में आने से देवखरी (कंधरापुर) निवासी राजन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह सातवीं कक्षा का छात्र था। बच्चों के साथ खेलते मुन्ना गोंड का पुत्र राजन ट्रांसफार्मर के पोल के स्टे वायर की जद में आ गया। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया, तो परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मृतक तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर था और पित्थौर पुर में अपने नाना राम औतार गोंड के यहां रहकर कृष्णा पब्लिक स्कूल गोपालपुर में पढ़ता था। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां वंदना और पिता मुन्ना बड़े बेटे विवेक के साथ रोते-बिलखते मेंहनगर थाने पंहुचे। ग्रामीणों ने घटना के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं