सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

चिंता बढ़ा रहा कोरोना: दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती संक्रमित मरीजों में 27 फीसदी बच्चे

पॉजिटिविटी रेट चार प्रतिशत के करीब

नई ‌दिल्ली। कोरोना एक बार फिर से चिंता बढ़ा रहा है। खासतौर पर इस बार कोरोना संक्रमण की शुरुआत स्कूलों से हो रही है। राजधानी दिल्ली व एनसीआर के स्कूलों में आए दिन बच्चे संक्रमित हो रहे हैं। इस बीच चौंकाने वाली खबर यह है कि, दिल्ली में भर्ती करोना मरीजों में 27 प्रतिशत बच्चे हैं।

 सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के अस्पतालों में फिलहाल 51 मरीज हैं, इनमें से कम से कम 14 बच्चे हैं। कलावती सरन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में 12 और इंद्रप्रस्थ अपोलो व मधुकर रेनबो चिल्ड्रेन हॉस्पिटल एक-एक मरीज भर्ती है। दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या फिर से बढ़ना शुरू हो गई है। शुक्रवार को यहां 366 नए कोरोना मरीज आए। वहीं गुरुवार को यहां 325 मामले सामने आए थे, जो 27 फरवरी के बाद 47 दिनों में सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट फिर से 3.95 प्रतिशत पहुंच गया है।  एनसीआर के स्कूलों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को गाजियाबाद और नोएडा के स्कूलों में 24 और बच्चे संक्रमित मिले हैं। नोएडा में 16 बच्चे संक्रमित मिले। कुल आंकड़ों को देखा जाए तो अब तक 44 बच्चे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 167 सक्रिय मरीजों में 26.3 प्रतिशत बच्चे हैं। देश के संक्रमितों में से 64 फीसदी मरीज एनसीआर में हैं। देश में 949 व्यक्ति संक्रमित पाए गए, जिसमें से 614 एनसीआर के हैं। इसमें सर्वाधिक 366 दिल्ली, दूसरे नंबर पर गुरुग्राम के 150, नोएडा में 43 व फरीदाबाद में 21 संक्रमित मिले हैं। कलावती सरन चिल्ड्रन हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीकांत बसु ने बताया कि, कोरोना संक्रमण के कारण भर्ती बच्चों में पहले से कोई बीमारी है। उन्होंने कहा कि, आम तौर पर बच्चें में कोरोना कोई गंभीर बीमारी का कारण नहीं बनता है। ज्यादातर बच्चे घर से ही ठीक हो जाते हैं।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं