सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

कैंसर पीड़ित से 50 हजार वसूलने का आरोप आजमगढ़। मार्टीनगंज तहसील में तैनात एक लेखपाल का घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह मामला क्षेत्र के दुबरा गांव का है। गांव निवासी कैंसर पीड़ित सदरुद्दीन ने आरोप लगाया है कि जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लेखपाल ने उससे कई किस्तों में करीब 50 हजार रुपये वसूल लिए, लेकिन अब तक पट्टा नहीं किया गया। हाल ही में लेखपाल द्वारा घूस लेते हुए एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित सदरुद्दीन ने बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर मामले की शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीमारी की हालत में भी उनसे पैसे लिए गए, लेकिन काम नहीं किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तहसील में तैनात कानूनगो जयप्रकाश को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, जिससे तहसील में भ्रष्टाचार के आरोपों को और बल मिल रहा है। इस संबंध में एसडीएम दिव्या सिकरवार ने बताया कि मामल...

अहरौला के बस्ती भुजबल गांव में सनसनीखेज घटना

अहरौला के बस्ती भुजबल गांव में सनसनीखेज घटना
पालतू कुत्ते को मारी दो गोली, एक गोली सीने में फंसी
जिला अस्पताल में चल रहा इलाज 
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के बस्ती भुजबल गांव में सोमवार रात करीब 8 बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसमें मनबढ़ युवकों ने एक पालतू कुत्ते को गोली मार दी। घटना में कुत्ते को दो गोली लगी, जिसमें से एक गोली कान के नीचे से घाव करती हुई निकल गई, जबकि दूसरी गोली सीने में फंसी हुई है। घायल कुत्ते का इलाज आजमगढ़ जिला पशु अस्पताल में चल रहा है।
  बस्ती भुजबल गांव निवासी हृदय नारायण शुक्ला पुत्र राजेश्वर ने अहरौला थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र रिषू शुक्ला भोजन के बाद अपने पालतू कुत्ते को लेकर घर के सामने टहल रहा था। उसी दौरान गांव के दीपक चौबे और विवेक चौबे एक अन्य कुत्ते को लेकर उनके घर के सामने पहुंचे। दोनों कुत्तों के आमने-सामने आने पर हृदय नारायण शुक्ला का कुत्ता भौंकने लगा। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों युवक रिषू शुक्ला को गाली देने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया, जिससे नाराज होकर आरोपितों ने पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। फायरिंग के दौरान मालिक की रक्षा में आगे आए पालतू कुत्ते को गोली लग गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। देर रात पुलिस कुत्ते को लेकर राजकीय पशु चिकित्सालय अहरौला पहुंची, लेकिन वहां चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण इलाज नहीं हो सका। मंगलवार सुबह हिमांशु शुक्ला पुत्र हृदय नारायण शुक्ला पुलिस अभिरक्षा में कुत्ते को लेकर आजमगढ़ पशु अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, सीने में फंसी गोली निकालने के लिए ऑपरेशन किया जाना है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि हृदय नारायण शुक्ला की तहरीर के आधार पर रात में ही दीपक चौबे और विवेक चौबे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दीपक चौबे पूर्व में भी कई मामलों में आरोपी रह चुका है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं