सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बारिश बनी जानलेवा: लालगंज में दीवार ढहने से एक की मौत

अहरौला में बारजा गिरा चार घायल, पवई में कच्चे मकान की दीवार गिरी आजमगढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। बृहस्पतिवार को अहरौला, लालगंज और पवई में बारिश के कारण तीन अलग-अलग हादसे हुए। इनमें लालगंज में कच्ची दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अहरौला में मकान का बारजा गिरने से चार लोग घायल हो गए। पवई में कच्चे मकान की दीवार ढहने से बड़ा हादसा टल गया। अहरौला थाना क्षेत्र के पारा फुलवरिया बाजार में इकबाल पुत्र माजिज के दो मंजिला मकान का बारजा अचानक गिर पड़ा। नीचे संचालित जनरल स्टोर पर उस समय ग्राहक मौजूद थे। हादसे में एक ग्राहक और उसकी माता को हल्की चोटें आईं, जबकि इकबाल के साडू अकबर की पुत्रियां रेशमा समेत दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। बारजा गिरने से जनरल स्टोर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दुकानदार को लगभग 50 हजार रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। उधर, लालगंज थाना क्षेत्र के बेरवा विशंभरपुर गांव में लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई...

मुठभेड़ में दो गोतस्कर घायल

तमंचा व प्रतिबंधित पशु बरामद, अंधेरे का लाभ उठाकर फरार



आजमगढ़। थाना सरायमीर पुलिस और गोतस्करों के बीच भोर में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो शातिर गोतस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, 03 फरवरी की भोर में गश्त व चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि पूर्व में हुई गोकशी की घटना में शामिल गोतस्कर पिकअप वाहन से गोवंश की तस्करी कर रहे हैं। पुलिस टीम ने सिकरौर सहबरी के पास घेराबंदी कर वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश अवरोधक तोड़कर भाग निकले। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो अभियुक्त घायल हो गए। घायल अभियुक्तों की पहचान रफीक उर्फ टोनी निवासी डेमरी मकदुमपुर और राहुल यादव निवासी गरावपुर के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी फूलपुर भेजा गया। मौके से एक पिकअप वाहन, एक प्रतिबंधित पशु, दो तमंचा. 315 बोर, जिंदा व खोखा कारतूस तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त 16 दिसंबर 2025 को हुई गोकशी की घटना में भी शामिल थे। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं