सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

टप्पेबाजों ने महिला को ठगा, लाखों के जेवरात लेकर फरार

टप्पेबाजों ने महिला को ठगा, लाखों के जेवरात लेकर फरार

फूलपुर। विद्युत उपखंड कार्यालय पर बिजली बिल जमा करने गई एक महिला को रास्ते में टप्पेबाजों ने पैसों का लालच देकर ठग लिया। उच्चकों ने महिला से लाखों रुपये के जेवरात उतरवा लिए और कागज में लिपटा नकली नोटों का बंडल थमाकर फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली फूलपुर में अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ तहरीर दी है।

 फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चकनुरी निवासी सुनरा शनिवार को करीब 12 बजे विद्युत उपखंड कार्यालय फूलपुर पर बिजली बिल जमा करने गई थीं। बिल जमा करने के बाद जब वह घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में दो अज्ञात युवक उनसे बातचीत करने लगे। बातों-बातों में दोनों महिला को कैफी आजमी मार्ग तक ले गए और वहां एक आवासीय परिसर की गली में ले जाकर कागज में लिपटा दो लाख रुपये होने का लालच दिया। टप्पेबाजों ने महिला से कहा कि यह पैसा घर ले जाकर खोलें। इस दौरान उन्होंने महिला के कान के बाले और मंगलसूत्र उतरवा लिए और पैसों का बंडल थमा कर मौके से फरार हो गए। जब महिला घर पहुंचकर कागज में लिपटे बंडल को खोला तो उसमें नोटों की जगह कागज के टुकड़े निकले। तब महिला को ठगे जाने का एहसास हुआ, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे। पीड़िता सुनरा ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली फूलपुर पहुंचकर अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं