सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

मनरेगा का नया स्वरूप: 86 गांवों में चला जागरूकता अभियान

अब 125 दिन मिलेगा रोजगार

ठेकमा। ब्लॉक क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नए स्वरूप के प्रचार-प्रसार के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बीबी जी राम जी के नेतृत्व में ब्लॉक के कुल 86 गांवों में लोगों को योजना के नए प्रावधानों की जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान बताया गया कि पहले मनरेगा के तहत 100 दिन के रोजगार की गारंटी थी, जिसे अब बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन पर अंकुश लगेगा। प्रधान संघ अध्यक्ष प्रमोद राय ने कहा कि नए नियमों से गांवों का सर्वांगीण विकास होगा और जरूरतमंदों को नियमित रोजगार मिल सकेगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी अमित सिंह, पवन कुमार, अनिल कुमार, धीरेंद्र जैसल, मनोज कुमार, अनुराग पांडे सहित समस्त ग्राम पंचायत अधिकारियों ने अपने-अपने पंचायत भवनों पर शिविर लगाकर ग्रामीणों को मनरेगा समेत अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने जॉब कार्ड, कार्य मांग प्रक्रिया, मजदूरी भुगतान और पारदर्शिता से जुड़े प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला।  

सर्वाधिक पढ़ीं गईं