सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

हुनर रंग महोत्सव 2025 :

24 वर्षों से निरंतर सांस्कृतिक परंपरा का निर्वहन

श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय मं होगा महोत्स


आजमगढ़। रंगमंच एवं ललित कलाओं के क्षेत्र में समर्पित सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था हुनर संस्थान द्वारा आयोजित होने वाले हुनर रंग महोत्सव की प्रेस वार्ता का आयोजन तपस्या क्रिएटिव स्कूल, नगर पालिका कॉलोनी स्थित सभागार में किया गया। यह महोत्सव बीते 24 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और देश के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।
संस्थान के सचिव एवं वरिष्ठ रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा ने बताया कि इस वर्ष हुनर रंग महोत्सव 2025 का आयोजन 26 से 30 दिसंबर तक किया जाएगा। महोत्सव का आयोजन पूर्वांचल के शिक्षा जगत के मनीषी पंडित बजरंग त्रिपाठी की स्मृति में श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय के सभागार में होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष देशभर से चयनित 14 नाट्य प्रस्तुतियां तथा 100 से अधिक लोकनृत्य प्रस्तुतियां दर्शकों को देखने को मिलेंगी। दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार एवं छत्तीसगढ़ सहित कई प्रमुख राज्यों के कलाकारों ने भागीदारी की स्वीकृति दे दी है। यह महोत्सव अब राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रतिष्ठित सांस्कृतिक मंच बन चुका है। महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में बिहार सरकार द्वारा अम्बपाली पुरस्कार से सम्मानित लौंडा नाच व मुखौटा नृत्य के कलाकार सुदामा पांडे, नौटंकी विधा के लिए संगीत नाटक अकादमी उत्तर प्रदेश से सम्मानित अष्टभुजा मिश्र, वरिष्ठ नाट्य निर्देशक शिवलाल सागर, भारतेंदु नाटक अकादमी से प्रशिक्षित साक्षी चौहान तथा दिल्ली से सुनील चौहान शामिल हैं। इनके साथ ही विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों द्वारा लोकनृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस आयोजन के प्रमुख संरक्षक डॉ. कृष्ण मोहन त्रिपाठी (प्रबंधक, चिल्ड्रन कॉलेज) हैं, जबकि समाजसेवी अभिषेक जायसवाल ‘दीनू’ को इस वर्ष का स्वागत अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रेस वार्ता में संस्थान अध्यक्ष मनोज यादव सहित अजेंद्र राय, गौरव गौरव, मौर्या रमाकांत वर्मा, सपना बनर्जी, प्रमोद कुमार सिंह, गजराज प्रसाद, मनीष रतन अग्रवाल, अभिषेक राय तोशी, कमलेश सोनकर, राज पासवान, दीपक जायसवाल, रवि गोंड समेत अनेक पदाधिकारी व रंगकर्मी उपस्थित रहे।

सुनील दत्त विश्वकर्मा ने कहा कि हुनर रंग महोत्सव 2025 कला प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा और यह आयोजन भारतीय कला, संस्कृति एवं लोक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं