सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

25 हजार के इनामिया हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली

एक फरार, तमंचा-कारतूस बरामद

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली पुलिस को गुरुवार देर रात बड़ी सफलता मिली। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामिया, शातिर हिस्ट्रीशीटर फकरे आलम उर्फ फकरू को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। मौके से उसका साथी अमजद उर्फ भुचल्ला अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार फकरे आलम के विरुद्ध आजमगढ़, जौनपुर सहित कई जनपदों में चोरी, गोवध, गैंगस्टर सहित कुल 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना जीयनपुर का गैंगस्टर एक्ट में वांछित एवं 25 हजार रुपये का इनामिया अपराधी है।कोतवाली प्रभारी जितेन्द्र बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इनामिया अपराधी फकरे आलम और उसका साथी अमजद उर्फ भुचल्ला अवैध असलहे के साथ सिल्वर कलर की मोटरसाइकिल से किसी बड़ी वारदात की योजना बनाते हुए जीयनपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम केशवपुर जंगल तिराहा पर चेकिंग में जुट गई। कुछ देर बाद दो संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों भागने लगे और मोटरसाइकिल समेत गिर पड़े। गिरते ही एक बदमाश ने अपने साथी को पुलिस पर फायर करने के लिए उकसाया। उसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की, जिसमें फकरे आलम के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसका साथी अमजद उर्फ भुचल्ला मौके से निकल भागा। घायल फकरे आलम को पुलिस ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल भेजा। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि एक फरार हो गया है, जिसकी पहचान अमजद उर्फ भुचल्ला पुत्र अच्छन उर्फ बच्चन उर्फ बाबू खान, निवासी खालिसपुर, थाना जीयनपुर के रूप में हुई है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक परमात्मा मिश्र, उपनिरीक्षक अजय यादव, जाफर खान, अमित कुमार वर्मा, प्रदुम्न यादव, हरिकिशन मौर्या, शुभम तिवारी, अक्षय प्रसाद, अवधेश कुशवाहा, अजय पाठक, रानू सैनी और बृजेश यादव आदि शामिल हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं