सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

सांड के हमले में 55 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत

आजमगढ़। अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी 55 वर्षीय इंद्रावती देवी की रविवार दोपहर सांड के हमले में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा अतरौलिया के विजय पैलेस के पास हुआ, जब वे अपने पति मेवालाल के साथ बस से उतरकर दवा लेने जा रही थीं।

जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 12 बजे इंद्रावती देवी और उनके पति मेवालाल बस से उतरकर दवा दुकान की ओर पैदल बढ़ रहे थे। इसी दौरान सड़क पर घूम रहे एक उग्र सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सांड ने तेज रफ्तार से दौड़कर इंद्रावती को सींगों से हवा में उछाल दिया और जमीन पर पटक दिया। हमला इतना भीषण था कि इंद्रावती देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह सांड को खदेड़ा और पुलिस को सूचना दी। मृतका के पति मेवालाल ने रोते हुए बताया, “हम बस से उतरकर दवा लेने जा रहे थे, तभी अचानक सांड ने हमला कर दिया। मैं कुछ समझ पाता, उससे पहले ही पत्नी को पटक दिया गया। लोगों ने मदद की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।इंद्रावती देवी अपने पीछे तीन पुत्रों और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। इस घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं