सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

मानसिक रोगी ने दौड़ाई रोडवेज बस

अफजलगढ़ में सड़क किनारे पलटी

अफजलगढ़। शनिवार को बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने रोडवेज बस को चुरा लिया और अनियंत्रित ढंग से चलाते हुए सड़क किनारे पलट दी। गनीमत रही कि बस में कोई यात्री नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


घटना पुराना कालागढ़ गांव की है। जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस चालक ने बस में चाबी लगी छोड़ दी थी और संभवतः कहीं आसपास चला गया था। इसी दौरान एक मानसिक रोगी युवक बस में चढ़ा और उसे लेकर चल पड़ा।जैसे ही लोगों को घटना की भनक लगी, गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण व स्थानीय लोग बस को रोकने के लिए दौड़ पड़े और पुलिस को भी तुरंत सूचना दी गई। युवक ने बस को अनियंत्रित तरीके से कई किलोमीटर तक चलाया और आखिरकार अगवानपुर गांव के पास सड़क किनारे बने गड्ढे में बस पलट गई।

बड़ी दुर्घटना टली

संयोगवश बस में कोई यात्री नहीं था, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

प्रशासन और रोडवेज विभाग पर सवाल

इस घटना ने रोडवेज प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। एक तरफ चालक द्वारा बस में चाबी छोड़ देना गंभीर चूक है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं।

जांच की मांग

स्थानीय लोगों ने इस मामले की जांच कर दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं