सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

दुकानदार पुराने-नये रेट की लिस्ट चिपकाएं

जीएसटी कटौती का लाभ उपभोक्ताओं को दें : श्रीराम सरोज



आजमगढ़। संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्य कर, आजमगढ़ संभाग श्रीराम सरोज ने कहा है कि जीएसटी की नई दरें सोमवार से लागू हो चुकी हैं और उपभोक्ताओं को इसका पूरा लाभ मिलना चाहिए। सरकार ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि निर्माता कंपनियां खुदरा दुकानदारों को नई दरों के हिसाब से माल उपलब्ध कराएं तथा मूल्य अंतर की भरपाई भी करें।

उन्होंने बताया कि यदि खुदरा दुकानदार जीएसटी कटौती का लाभ ग्राहकों तक नहीं पहुंचाते हैं तो यह उनके लिए नुकसानदेह होगा। कई दुकानदार ऐसे हैं जिनका सालाना कारोबार 40 लाख रुपये से अधिक है, जिन्हें अनिवार्य रूप से जीएसटी पंजीयन कराना चाहिए। यदि ग्राहक शिकायत करेंगे तो न केवल कार्रवाई होगी बल्कि ऐसे दुकानदारों को जीएसटी पंजीयन भी कराना पड़ेगा। सरोज ने कहा कि "जो दुकानदार जीएसटी दरों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं को नहीं देंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।" उपभोक्ता मामले की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1915 उपलब्ध है। इस पर देशभर से कॉल कर शिकायत दर्ज की जा सकती है और यह सुविधा 17 भाषाओं में उपलब्ध है। सोमवार को ही कई शिकायतें इस नंबर पर दर्ज हुईं। ने बताया कि 453 वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कटौती की गई है, जिनमें 295 रोजमर्रा के सामान शामिल हैं। उपभोक्ता https://savingswithgst.in वेबसाइट पर पुराने और नए दामों की तुलना देख सकते हैं। वहीं, सवालों और शिकायतों के लिए भारत सरकार ने Integrated Grievance Redressal Mechanism Portal (http://consumerhelpline.gov.in) भी शुरू किया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं