सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार तीन लड़कियां घायल

सभी हायर सेंटर रेफर, बोलेरो चालक को हिरासत में 

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सोफीपुरदृमुडहर मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक अनियंत्रित बोलेरो ने स्कूटी सवार तीन लड़कियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को संयुक्त चिकित्सालय लालगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया।


चिरकिहिट गांव निवासी पुष्पा प्रजापति (21) पुत्री प्यारे लाल, खुशबू प्रजापति (22) पुत्री रामजीयावन प्रजापति और नेहा प्रजापति (19) पुत्री ओमप्रकाश मंगलवार को लालगंज स्थित टियान्स इंटरनेशनल हेल्थ कम्पनी में नेटवर्क मार्केटिंग का कार्य निपटाकर दो स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान जब वे पुराना यूनियन बैंक, चिरकिहिट के समीप पहुँचीं, तभी मुडहर की तरफ से आ रही बोलेरो ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में तीनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस बीच बोलेरो चालक मौका पाकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। लालगंज चौकी प्रभारी सुभाष तिवारी ने बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, हादसे की खबर से घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं