सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

चोरी के शक में मंदबुद्धि युवक की पिटाई, घायल

पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाया, कराया भर्ती


आजमगढ़।
बरदह थाना क्षेत्र के भीरा गांव में सोमवार देर रात ग्रामीणों ने चोरी के शक में एक मंदबुद्धि युवक को पकड़कर बेरहमी से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल भेजा और उसकी जान बचाई।

  रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव निवासी रामा प्रजापति के घर पर एक युवक संदिग्ध हालात में दिखाई दिया। परिजनों के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेश चंद्र मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को थाने ले गए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जय राम (30) पुत्र राम शब्द सिंह, निवासी शाह खजुरा, थाना रानी की सराय बताया। रानी की सराय थाने से संपर्क करने पर पता चला कि जय राम पिछले छह दिनों से लापता था और उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवार वालों ने बताया कि जय राम बचपन से मंदबुद्धि है और उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने बताया कि घायल का इलाज जारी है और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि वीडियो में दिख रहे हमलावर ग्रामीणों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है, ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं