सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बारिश हो गई शुरू, शहर में नालों की नहीं हुई सफाई

नगर पालिका ने नालों की सफाई के लिए 9.80 लाख का टेंडर किया

आजमगढ़। नगर पालिका की तरफ से शहर के सभी नालों की सफाई काम पूरा कर लिया गया है लेकिन मौके पर नालों में कूड़ा भरा हुआ है। इससे आगे चलकर नाला चोक होगा और शहर के कई क्षेत्रों में जल जमाव की समस्या खड़ी हो सकती है।

नगर पालिका ने शहर के नालों की सफाई के लिए 9.80 लाख का टेंडर किया था। बड़े नालों की सफाई के लिए छत्तीसगढ़ से मजदूर बुलाए गए थे। वहीं गली, मुहल्लों के नालों की सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका के कर्मचारियों को दिया गया था। शहर में नालों की सफाई का काम बीते मई माह से चल रहा है। अब जुलाई माह के साथ बारिश भी शुरू हो चुकी है। उधर नगर पालिका की माने तो शहर में सफाई का काम पूरा हो चुका है। लेकिन अभी कई मुख्य नालों की तक सफाई करने नगर पालिका की जेसीबी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। जिसके कारण नालों की सफाई काम अधूरा रह गया है। ठंडी सड़क स्थित गांधी आश्रम का नाला, बाढ़ खंड कार्यालय के सामने मड़या का नाला, सिविल लाइन, सिधारी पुराना पुल से नपा अध्यक्ष के घर जाने वाले नाले की अभी तक सफाई नहीं हुई है। इसके अलावा रैदोपुर, हरबंशपुर, नरौली, एलवल, मुकेरीगंज आदि मुहल्लों में नालों की सफाई नहीं की गई है। रोडवेज सड़क किनारे नाले का भी यही हाल है। इन नालों में कूड़ा भर गया है। इससे नाला चोक है। अगर इन नालों की समय रहते सफाई नहीं की गई तो आगे बारिश और बढ़ेगी। इन मुहल्लों में जल भराव की समस्या खड़ी होगी। अधिशासी अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि शहर में नालों की सफाई हो चुकी है लेकिन कई मुहल्लों से शिकायत आ रही है 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं