सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

पुलिस की दरियादिली, विक्षिप्त बालिका को मिलाया परिजनों से


परिजनों ने लेने से किया इनकार, समझाने पर राजी हुई मां

आजमगढ़। अतरौलिया पुलिस ने गुरुवार को ऐसा कार्य कर दिखाया, जिसने मानवीय संवेदना और सेवा भाव की मिसाल कायम कर दी। अतरौलिया थाना क्षेत्र के खालीशपुर गांव के पास सड़क किनारे एक 25 वर्षीय विक्षिप्त युवती को घूमते देख क्षेत्रीय दरोगा विनय कुमार यादव को शक हुआ। जब उन्होंने युवती से बातचीत की तो उसने खुद को भूखी-प्यासी बताया। इस पर दरोगा ने तुरंत उसे भोजन व पानी उपलब्ध कराया। 

 युवती से जब पूछताछ की गई तो वह कुछ स्पष्ट नहीं बोल पा रही थी, सिर्फ बार-बार ष्बलरामपुर उतरौलाष् कह रही थी। दरोगा विनय यादव ने तुरंत बलरामपुर जिले के उतरौला थाना से संपर्क किया और युवती की तस्वीर व्हाट्सएप पर भेजी। हालांकि वहां इस युवती के गायब होने की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। फिर भी दरोगा विनय यादव, कांस्टेबल संजय कुमार, महिला कांस्टेबल अभिलाषा और पिंकी पांडेय के साथ युवती को लेकर उतरौला पहुंच गए। वहां गहन तलाश के बाद पता चला कि युवती का नाम काजल है, वह सुभाष नगर, उतरौला निवासी स्वर्गीय अफजाल कुरैशी उर्फ पप्पू की पुत्री है। जानकारी मिली कि काजल एक वर्ष पूर्व अपने परिजनों के साथ किछौछा शरीफ दर्शन को गई थी, तभी से लापता थी। जब अतरौलिया पुलिस काजल को लेकर उसकी मां नूरजहां कुरैशी के पास पहुंची, तो पहले उन्होंने उसे लेने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि ष्यह विक्षिप्त है, हम इसका क्या करेंगे?ष् लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाया, भरोसा दिलाया और संवेदनशीलता के साथ पेश आते हुए उन्हें राजी कर लिया। आख़िरकार काजल को उसकी मां को सौंप दिया गया। अतरौलिया पुलिस की इस मानवीय पहल और सेवा भाव की इलाके में खूब सराहना हो रही है। लोगों ने कहा कि अगर हर पुलिसकर्मी इसी तरह संवेदनशीलता से काम करे, तो समाज में मानवीय मूल्यों की नई मिसालें कायम हो सकती हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं