सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

नल कनेक्शनों पर लगेंगे वाटर मीटर, मिलेगा 24 घंटा पानी


नवंबर 2025 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य, 7.51 करोड़ होंगे खर्च


आजमगढ़। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के अंतर्गत आने वाले हरबंशपुर वार्ड के लोगों को नवंबर 2025 तक 24 घंटा पानी मिलने लगेगा। इसमें विश्वकर्मा मंदिर के पास बनी पानी की टंकी को प्रयोग में लिया गया है। कार्यदायी संस्था ने पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है।

शहर के हरबंशपुर वार्ड में पेयजल की समस्या है। अधिकांश लोगों के घरों तक टोंटी का पानी सही से न पहुंचने के कारण उनके लिए हैंडपंप ही एकमात्र सहारा है। वहीं, जिनके घरों में सबमर्सिबल लगा हुआ है उनको पानी की कोई समस्या नहीं है। वार्ड में घरों की संख्या पहले से काफी अधिक हो गई है। नगर पालिका सबके घरों तक नल से जल नहीं पहुंचा पा रहा है। इस समस्या को देखते हुए शासन के निर्देश पर 24 घंटा पानी देने के लिए वार्ड का चयन किया गया। इसके बाद जल निगम नगरीय की तरफ से पाइप लाइन बिछाने, हाउस कनेक्शन देने, पंप हाउस की स्थापना करने सहित अन्य कार्यों के लिए 7.51 करोड़ का डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा गया था। शासन ने इसकी मंजूरी भी दे दी। बीते दिसंबर माह से पहले ही काम शुरू हो जाना चाहिए था लेकिन कार्यदायी संस्था ने तीन माह बाद काम शुरू किया। 7.51 करोड़ से वार्ड में 21.31 किमी पाइप लाइन बिछाकर 776 नए नल कनेक्शन दिए जाएंगे। हर नल कनेक्शन पर वाटर मीटर लगाया जाएगा। विश्वकर्मा मंदिर के पास बनी पानी की टंकी को प्रयोग में लिया जाएगा। कार्यदायी संस्था ने पानी टंकी की मरम्मत, पंप हाउस की स्थापना कराने के बाद पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया है। इसके बाद नल कनेक्शन देने के साथ ही सभी कनेक्शनों पर वाटर मीटर लगेगा। नवंबर 2025 तक कार्य को पूरा कर वार्ड के लोगों को 24 घंटा पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

00

शहर के हरबंशपुर वार्ड का चयन 24 घंटा पानी देने के लिए हुआ है। कार्यदायी संस्था ने काम शुरू कर दिया है। हर कनेक्शनों पर वाटर मीटर लगेंगे। नवंबर 2025 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। इस पर 7.51 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

-- जियाउल हक, एक्सईएन जल निगम नगरीय।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं