सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

कलेक्ट्रेट में गंदगी करने वालों पर नपा एक्ट के तहत करें कार्यवाहीः डीएम

वरासत के प्रकरणों के नियमानुसार निस्तारण के दिए निर्देश 


आजमगढ़। सोमवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब जिलाधिकारी रविं्रद कुमार अचानक ही कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण करने निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगरपालिका एक्ट के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए। 

डीएम रविंद्र कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वरासत के प्रकरणों के निस्तारण के तहत अलावा वरासत के मामलों में आवेदकों को बुलाकर कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। शस्त्र लाइसेंस में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पत्रावलियों का निस्तारण करने को कहा। साथ ही सभी पटल सहायकों को प्रत्येक पटल पर एक मास्टर रजिस्टर बनाने को कहा। निर्देश दिया कि जिसमें क्रमवार पटल के अन्य रजिस्टरों-उप रजिस्टरों को दर्ज करें। डीएम ने कहा कि जिन पटल सहायकों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, उनकी जगह पर स्थाई नियुक्ति करें। साथ ही पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को साफ-सुथरा रखने को कहा। बोले, जगह-जगह कूड़ेदान रखवाएं एवं चूने का छिड़काव कराएं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि जिन विभागों के एसी का पानी बाहर रास्ते में गिर रहा है, उनको तत्काल अवगत कराते हुए पानी को बंद कराना सुनिश्चित करें। निर्देश दिया कि पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में सीसी टीवी कैमरा लगवाएं एवं जो लोग गंदगी करते हुए मिलें, उन पर नगर पालिका एक्ट के तहत जुर्माना एवं आवश्यक कार्यवाही की जाए। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री राहुल विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं