सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

गंगा समग्र के आर्यमगढ़ विभाग संरक्षक बने कुन्दन, संजय जिला संयोजक

नदियों को स्वच्छ करना  लक्ष्य: गंगा समग्र प्रांत के संयोजक राजकिशोर

आर्यमगढ़। नगर के गुरुघाट स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में गंगा समग्र की बैठक गंगा समग्र प्रांत के संयोजक राजकिशोर मिश्र ने आर्यमगढ़ विभाग का संरक्षक सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन व आजमगढ जिला का संयोजक महंत संजय कुमार पांडेय, सहसंयोजक दिनेश मौर्य और नगर संयोजक पंकज मिश्र को घोषित किया। नवनियुक्त आर्यमगढ़ विभाग के संरक्षक पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिले की प्रमुख नदी तमसा को 2025 तक स्वच्छ करने का लक्ष्य बनाकर सघन अभियान चलाना होगा। उन्होंने प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। इसके बाद आर्यमगढ़ जिला के संयोजक महंत संजय कुमार पांडेय, सहसंयोजक दिनेश मौर्य और नगर संयोजक पंकज मिश्र को नवीन दायित्व के लिए बधाई दी गई। गंगा समग्र गोरक्ष प्रांत के संयोजक राजकिशोर मिश्र ने कहा कि गंगा सहित सभी सहायक नदियों को स्वच्छ करना गंगा समग्र का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और जल हमारे जीवन का हिस्सा है, इसलिए इनके स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना होगा। इस मौके पर हाईकोर्ट के एडवोकेट, रामजन्म विश्वकर्मा, चंदन यादव, संजय सिंह, अजय कुमार पांडेय आदि उपस्थित थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं