सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

मझगांवा में हाईवे पर सड़क दुर्घटना में तीन नैपालियों की मौत, सात घायल

अर्टिगा कार से महाकुंभ गए थे स्नान करने, लौटने के दौरान हुआ हादसा

घायलों की हालत गंभीर, डाक्टरों ने किया हायर सेंटर के लिए रेफर


आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी राजमार्ग पर मझगांवा के पास महाकुंभ से वापस आ रहे नेपाल के श्रद्धालुओं से भरी अर्टिगा सोमवार की सुबह डिवाइडर में टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।
 कार में सवार सभी नेपाल देश के रूपम देही जिले के देवदार नगर पालिका के निवासी थे। बीते 15 फरवरी को नेपाल से पांच कार में सवार होकर 35 लोग एक साथ प्रयागराज स्नान करने गए थे। सोमवार को सभी वहां से लौट रहे थे। इस बीच ड्राइवर को नींद लगने लगी तो एक जगह रुक कर चाय पी और इसके बाद आगे के सफर पर निकल पड़े। इस बीच जब कार रानी की सराय थाना के मझगांवा हाइवे पर पहुंची, ड्राइवर को झपकी आई और अर्टिगा एक अन्य कार से टकरा गई। और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में मौके पर दीपा (35), दीपा के पति गणेश (45) गंगा (40) की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर ऋतिक दुबे (21), कोपिला देवकला देवी (35), अविशंकर (25), शुभम पोखराल (22) आदि घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं