सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अटल स्मृति संकलन एंव संपर्क अभियान

बूथ, मंडल, जिलास्तर पर कार्यक्रम में अटल जी से जुड़ी स्मृतियों को करेंगे एकत्र
जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश ने अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान



आजमगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष भाजपा मना रही है। इस क्रम में अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान के तहत बूथ, मंडल, जिला स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान अटल जी की स्मृतियों को जुटाया जाएगा। उक्त बातें शुक्रवार को जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा। 

 उन्होंने बताया कि अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान के तहत जिले में उन व्यक्तियों को चिह्नित किया जाएगा। जिनके पास अटल जी के साथ जुड़ी स्मृति हो। यह स्मृति कागजी पेपर कटिंग, ऑटोग्राफ, ऑडियो या वीडियो क्लिप हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी या कार्यकर्ता ऐसे लोगों के पास जाएंगे और उनके अनुभव और स्मृतियों को सम्मानपूर्वक संकलित करेंगे और उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा जिन्होंने अटल जी के साथ संघ, पार्टी या किसी अन्य संबंधित संगठन में कार्य किया हो, उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। सूरज प्रकाश ने कहा कि अटल जी पर लिखे लेखों और पुस्तकों को एकत्रित कर उनकी सूची तैयार होगी। जिसे प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच हर जिले में अटल विरासत सम्मेलन होगा। सम्मेलन में अटल जी के साथ कार्य कर चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। अटल जी के व्यक्तिगत व कृतित्व पर हमारे जिले में जो भी लेख व पुस्तके लिखी गई हैं, उनके लेखकों के सम्मानित किया जाएगा। श्रद्धेय अटल जी के संकलित स्मृतियों की जानकारी का डिजिटल प्रस्तुतीकरण होगा। इस सम्मेलन में श्रद्धेय अटल जी के कार्यकाल में हमारे प्रदेश में उनकी प्रेरणा से शुरू हुई विशेष योजनाओं विस्तृत प्रस्तुतीकरण होगा। प्रेसवार्ता के दौरान जिलामंत्री अजय यादव, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा रतन गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी मयंक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं