सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

नवागत खंड विकास अधिकारी ने कार्यभार संभाला, ब्लाक का किया निरीक्षण

ब्लाक के कार्यालयों का किया निरीक्षण 


ठेकमा। ब्लाक के नवागत खंड विकास अधिकारी शशिकांत पांडेय ने गुरूवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लाक के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर कर्मचारियों से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो आदि की जानकारी ली। इस दौरान ब्लाक के कर्मचारियों सहित अन्य लोगों ने नवागत बीडियो का पुष्पगुच्छ आदि भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि शासन के मंशा के अनुसार ब्लाक में विकास कार्यो तेजी लाएं। इसके अलावा लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से लाभांवित करें। साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाए। विकास कार्यो में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। स्वागत करने वालों में एडियो आईएसबी देवेंद्र कुमार सिंह, शब्बीर अहमद, विवेकानंद राय, सहायक पंचायत अधिकारी चंद्रप्रकश दुबे, सहायक लेखाकार विजय कुमार, रमेश सरोज, कार्यक्रम अधिकारी महिप पांडे, रमेश राम, ग्राम पंचायत अधिकारी रामसमहार यादव आदि मौजूद रहे। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं