सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन ने बच्चों संग मनाया गणतंत्र दिवस

साक्षी ने बच्चों सहित जिलेवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई 
डा. सीके त्यागी ने किया ध्वजारोहण, दी शुभकामनाएं


आजमगढ़। 76वें गणतंत्र दिवस पर गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने वाली संस्था सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन की ओर से ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान‘ की टैगलाइन के अंतर्गत शहर के गौरी शंकर घाट और सिधारी शाखा में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. सीके त्यागी ने ध्वजारोहण किया और सभी को शुभकामनाएं दी।   उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर चर्चा करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माण में योगदान देने वालों का स्मरण किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक, देश भक्ति गीत, नृत्य, नाटक, परेड आदि अन्य सांस्कृतिक कलाओं की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया। संस्था की सचिव साक्षी पांडे ने गणतंत्र दिवस की बधाई दिया। कहा कि शिक्षा ही वह साधन है, जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। इस अवसर पर संस्था के सदस्य हर्ष, शेषन, आदित्य, रत्नेश, निधि, निशांत, श्वेता, रितुल आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं