सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी

15 और 16 को  बंद रहेंगे  विद्यालय

आजमगढ़। कड़ाके की पड़ रहीं ठंड के कारण बंद चल रहे परिषदीय विद्यालयों की छुट्टी दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है। अब विद्यालय 16 जनवरी को खुलेंगे।  

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने बताया कि कड़ाके की पड़ रही ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर अत्यधिक ठंड एवं गलन को देखते हुए जिले के नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी पषिदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्व-वित्तपोषित मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों में 15 एवं 16 को शिक्षण कार्य बंद रहेंगे। वहीं परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहकर विभागीय एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे।  

सर्वाधिक पढ़ीं गईं