सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

गांगेपुर मठिया गांव के पूर्व प्रधान ने 300 जरूरतमंदो में बांटा कंबल

दस वर्षो से जरूरतमंदों की रामनिवास कर रहे मदद
किया आह्वान सामर्थ्यवान गरीबों की मदद को आए आगे


लाटघाट।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के गांगेपुर मठिया गांव के पूर्व प्रधान रामनिवास यादव पिछले दस वर्षो से लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। इस वर्ष भी पूर्व प्रधान की ओर से कड़ाके की पड़ रही ठंड को देखते हुए शुक्रवार को गरीब, असहाय सहित लगभग 300 अन्य जरूरतमंदों में कंबल आदि का वितरण किया। उन्होंने सामर्थ्यवान लोगों से गरीबों सहित अन्य जरूरतमंदों की मदद को आगे आने का आह्वान किया। 


 बता दें कि पूर्व प्रधान रामनिवास यादव विगत 10 वर्षों से लगातार गरीबों, असहयों, विधवा, विकलांगों सहित जरूरतमंदों को इस कड़ाके की ठंड में कंबल सहित अन्य जरूरत के सामानों का वितरण करने का काम करते चले आ रहे। उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर, किसान, विधवा, विकलांग जिनके पास इस ठंड में कंबल की आवश्कता है, उन्हें कंबल आदि दिए गए। कहा कि उनको यदि किसी अन्य सामान की जरूरत होगी तो वह भी दिया जाएगा। वितरण के दौेरान गांगेपुर, कुड़वा, गांधीनगर, बलुआ, फरकत्ती, भदवार, मठिया, परसिया गांव के लोगों में जरूरत के सामानों का वितरण किया गया। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीण धुपई, रामनारायण, रामशब्द, रामबली, मिश्री, अकाली, ज़रिया, कपिल, बदरू, अर्जुन, रामवृक्ष, सुरेंद्र, नागेंद्र, अमरनाथ, राजाराम, इंद्रजीत, सीतवा, भिखारी, उषा, गुलजारी, जीरा, मीना, प्रतापी, रामवती, सतिया आदि ने पूर्व प्रधान के कार्यो की सराहना की। कहा कि अगर इस तरह का कार्य अन्य लोग करने के लिए आगे आए तो जरूरतमंदों काफी सहूलियत मिलेगी।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं