सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

ग्राम पंचायत अधिकारी पवन कुमार ने ग्रामीणों को दी नई गाईडलाइन की जानकारी

पीएम आवास के नए गाईडलाइन के तहत खुली बैठक में पात्र 205 की बनी सूची 


आजमगढ़
। ठेकमा ब्लाक के खमौली के ग्राम पंचायत भवन में मंगलवार को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास 2024 की नई गाईड लाइन से ग्रामीणों को अवगत कराने के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान रीता ने किया। 

 बैठक में मौजूद ग्राम पंचायत अधिकारी पवन कुमार ने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री आवास चयन के लिए नई गाईड लाइन जारी की है। उन्होंने लोगों को विस्तार से नई गाईडलाइन की जानकारी दी। साथ ही कहा कि वहां मौजूद पात्र लोगों से उनके आवास की स्थिति की जानकारी ली। बैठक के दौरान पात्र 205 लोगों की सूची तैयार कराई। कहा कि सूची में जिनका भी नाम है, उनके घर विभाग के कर्मचारी जाकर जांच करेंगे, इसमें जो सरकार की नई गाईड लाइन के आधार पर पात्र होगा उन्हें आवास उपलब्ध कराने की आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 इस दौरान कुछ लोग ऐसे भी थे जिनके भाई को आवास मिला है, वह भी आवास की मांग कर रहे थे, इस पर ग्राम पंचायत अधिकारी पवन कुमार ने कहा कि जिनके परिवार में किसी को पूर्व में आवास मिला है, उनके परिवार के किसी अन्य सदस्य को दुबारा आवास नहीं मिल सकता। बैठक में प्रधानपति जियालाल, मोहम्मद दानिश आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं